'मां, ये लोग मुझे मार देंगे', मौत से पहले फोन पर बोली 22 साल की छात्रा, गुवाहाटी के होमस्टे में मिली लाश

Guwahati News: गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 साल की स्टूडेंट की मौत के बाद सनसनी मच गई है. निमिषा ठाकुरिया नाम की लड़की ने की लाश एक होमस्टे में मिली है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतेजार है.

Nimisha Thakuria 2.jpg

गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की छात्रा की मौत (Photo-X)

Nimisha Thakuria Death: गुवाहाटी के बाहरी इलाके में एक होमस्टे के अंदर गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 साल की छात्रा मृत पाई गई. इसके बाद पुलिस ने उस 26 साल के शख्स को गिरफ्तार कर लिया जो उसके साथ रह रहा था. पुलिस ने बताया कि आसिफ अली नाम के उस शख्स का दावा था कि निमिषा ठाकुरिया नाम की लड़की ने आत्महत्या की है, लेकिन पुलिस उसकी बात से सहमत नहीं हैं और मामले की जांच संदिग्ध हत्या के तौर पर कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि ठाकुरिया के शरीर या फर्श पर खून का कोई निशान नहीं मिला.

विज्ञापन

मौत से पहले फोन आने का दावा

परिवार के दोस्त गौतम दास के मुताबिक निमिषा ठाकुरिया ने अपने परिवार को बताया था कि वो रात एक दोस्त के घर बिताएगी. दास ने दावा किया कि उसने रात करीब 2 बजे अपनी मां को फोन किया और रोते हुए कहा, ‘मां, वे मुझे मार डालेंगे.’ उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद शायद उसका फोन छीन लिया गया होगा.

विज्ञापन

केयरटेकर ने मर्द की आवाज सुनी

होमस्टे के केयरटेकर बिपुल बाइलुंग ने मीडिया को बताया कि रात में उन्होंने एक पुरुष को चिल्लाते हुए सुना, जो शायद किसी को जगाने की कोशिश कर रहा था. वो और उनके 2 साथी बाहर गए, लेकिन शुरू में उन्हें कोई नहीं मिला. बाद में बाइलुंग ने बताया कि उन्होंने रोने की आवाज सुनी और कमरे की तरफ गए. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अली को ठाकुरिया को पकड़े हुए पाया; ठाकुरिया का शरीर फर्श पर पड़ा था. होमस्टे के कर्मचारियों ने मालिकों को खबर दी, जिन्होंने एम्बुलेंस का इंतजाम किया.

मौत को लेकर विरोध-प्रदर्शन

सोशियोलॉजी की स्टूडेंट और धारापुर की रहने वाली निमिषा ठाकुरिया पहले भी आसिफ अली के साथ उस जगह पर रुकी थीं. पुलिस होमस्टे के मालिक, केयरटेकर और दूसरे कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है. निमिषा की मौत के बाद, कुछ प्रदर्शनकारियों ने ‘लव जिहाद’ के आरोप लगाए और सड़क जाम कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची और उनसे जाम हटाने की गुजारिश की, जिसके बाद रास्ता साफ कर दिया गया. जांचकर्ता ठाकुरिया की मौत के हालात का पता लगाने के लिए फोरेंसिक और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ