'वॉयस ऑफ हिंद' आतंकी साजिश मामले में ISIS के 4 सदस्यों पर बड़ा एक्शन, NIA कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा

नई दिल्ली में NIA की स्पेशल एक्सक्लूसिव कोर्ट ने ‘वॉइस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश मामले में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया’ (ISIS) के 4 सदस्यों को सजा सुनाई है.

Voice of Hind terror conspiracy case

ISIS के 4 सदस्यों को NIA कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा (Photo: AI)

नई दिल्ली में NIA की स्पेशल एक्सक्लूसिव कोर्ट ने ‘वॉइस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश मामले में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया’ (ISIS) के 4 सदस्यों को सजा सुनाई है. उमर निसार उर्फ कासिम खुरासानी, रमीज अहमद लोनऔर तनवीर अहमद भट को 6 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई गई है, जबकि अफशान परवेज जराबी को 5 साल की कठोर कैद की सजा दी गई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: NIA का मोस्ट वांटेड, 30 लाख का इनामी नक्सली; कौन था बृजेश गंझू? जो वाराणसी में ATS से मुठभेड़ में हुआ ढेर

विज्ञापन

क्या हैं आरोप?

वहीं, कासिम खुरासानी पर 36 हजाप रुपये, रमीज अहमद पर 31 हजार, तनवीर अहमद पर 23 हजार और अफशान परवेज पर 9 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है. अदालत ने उन्हें आपराधिक साजिश और UAPA-IPC के तहत कई क्रिमिनल का दोषी पाया. ये अपराध ISIS का मटीरियल फैलाने और उसका प्रचार करने, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने, उनकी भर्ती करने और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने से जुड़े थे.

क्या थी साजिश?

ISIS की साजिश थी कि वो भारत के युवाओं को आसानी से गुमराह कर कट्टरपंथी बनाए और उनकी भर्ती की जा सके, ताकि वो हिंसक जिहाद छेड़ सकें. अलग-अलग इलाकों से काम कर रहे ISIS के आतंकवादियों और भारत में मौजूद सदस्यों ने मिलकर, ISIS से जुड़े प्रोपेगैंडा को फैलाने के लिए नकली ऑनलाइन पहचान का इस्तेमाल करते हुए एक नेटवर्क बनाया. ऑनलाइन कैंपेन के साथ-साथ ग्राउंड लेवल पर भी ये आतंकी टेरर फंडिंग कर रहे थे.

विज्ञापन

NIA के हाथ क्या लगा?

NIA की जांच से पता चला कि साइबर से जुड़े लोग और उनके साथी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भारत-केंद्रित ISIS प्रोपेगैंडा मैगजीन ‘वॉइस ऑफ हिंद’ को बनाने, एडिट करने, पब्लिश करने और फैलाने में शामिल थे. जांच के दौरान, NIA ने बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सामग्री जब्त की. इनमें ‘वॉइस ऑफ हिंद’ की PDF, मारे गए आतंकवादियों के पोस्टर, कट्टरपंथी सोच को बढ़ावा देने वाला साहित्य, ISIS प्रोपेगैंडा के वेब लिंक, ISIS के झंडे वाली टी-शर्ट, हथियार खरीदने से जुड़ी चैट और ऑडियो रिकॉर्डिंग, ISIS के बैनर-झंडे शामिल थे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ