बेंगलुरु में एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना, यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी के बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है. पति का दावा है कि उसे उसके ही विला से सिर्फ एक जोड़ी ड्रेस और लैपटॉप के साथ बाहर निकाल दिया गया. 37 वर्षीय युवक की शादी 31 वर्षीय शिल्पा नाम की महिला से हुई थी.
‘सहेली के साथ संबंध बनाने का दबाव’
पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी उसका बार-बार यौन उत्पीड़न करती है. बताया कि बीवी अश्लील वीडियो भेजती है और वैसी ही हरकतें करने के लिए दबाव डालती है. आरोप है कि पत्नी ने उसे अपनी एक सहेली के साथ संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया और उनके प्राइवेट जीवन की बातें दूसरों के साथ शेयर करने का दबाव बनाया. इतना ही नहीं, पति का दावा है कि पत्नी के अपने एक्स बॉयफ्रेंड्स के साथ भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी हैं.
यह भी पढ़ें : ‘तुम खूबसूरत हो, तो तुम्हारी बेटी भी…’ अकोला में महिला आरोपी की बेटी से यौन संबंध की मांग, ASI सस्पेंड
लाइफस्टाइल पर ताना
साथ ही पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसकी आर्थिक स्थिति का मजाक उड़ाती थी. शिकायत के अनुसार, पत्नी अपने अमीर दोस्तों के साथ समय बिताना, महंगी पार्टियां करना पसंद करती थी.
ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
विवाद सिर्फ पति-पत्नी तक सीमित नहीं रहा. व्यक्ति ने अपनी सास और ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका दावा है कि उसकी सास ने उसे अपनी ही बेटी से अलग होने के लिए उकसाया ताकि वह उसके लिए कोई ‘बेहतर’ और अमीर लड़का ढूंढ सके. वहीं, ससुर पर आरोप है कि उन्होंने घर पर गुंडे भेजकर उसे जान से मारने की धमकी दी.
यह भी पढ़ें : 4 साल के मासूम को पहले जमीन पर पटका, फिर रोड से फोड़ दिया सिर, पिता से झगड़े का इतना भयानक बदला
घर से निकाला, जेवर भी छीने
24 सितंबर 2024 को कथित तौर पर पति को घर से बाहर निकाल दिया गया था. पीड़ित का कहना है कि उसे सिर्फ अपनी ड्रेस और लैपटॉप ले जाने दिया गया. उसके 1.87 लाख रुपये नकद, 100 ग्राम से ज्यादा के सोने के गहने, चांदी के बर्तन और अहम दस्तावेज जैसे पासपोर्ट और डिग्री सर्टिफिकेट भी विला में ही रख लिए गए. भावनात्मक रूप से तोड़ने के लिए लैपटॉप से शादी की तस्वीरें और वीडियो भी डिलीट कर दिए गए.
सूत्रों के मुताबिक, पत्नी ने भी अपने पति के खिलाफ पलटवार करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं और तमिलनाडु में एक अलग FIR दर्ज कराई है.
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
2 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
2 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
3 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
5 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
5 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
6 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, पांच जिलों में एंट्री पर रोक
6 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू
6 days ago'वॉयस ऑफ हिंद' आतंकी साजिश मामले में ISIS के 4 सदस्यों पर बड़ा एक्शन
7 days agoदिल्ली के द्वारका इलाके में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति मौके से फर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines