4 साल के मासूम को पहले जमीन पर पटका, फिर रोड से फोड़ दिया सिर, पिता से झगड़े का इतना भयानक बदला

मुंबई के पास वसई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने पिता से हुए झगड़े का बदला 4 साल के बच्चे पर उतार दिया. आरोपी ने बच्चे को उठाकर जमीन पर पटका और लोहे की रॉड से हमला किया. ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है. बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है.

Mumbai News

Credit: AI

विज्ञापन

मुंबई के पास मौजूद वसई इलाके में कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. एक शख्स ने अपने गुस्से और बदले की भावना में इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं और एक मासूम बच्चे पर हमला कर दिया. ये घटना एक हाउसिंग सोसाइटी में हुई, जहां आरोपी संदीप पवार की बच्चे के पिता से किसी छोटी बात को लेकर बहस हो गई थी. बताया जा रहा है कि ये मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपना गुस्सा उस व्यक्ति के 4 साल के बेटे विग्नेश पर निकाल दिया.

CCTV में रिकॉर्ड हुई घटना

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि बच्चा सोसाइटी में खड़े एक ऑटो-रिक्शा में बैठकर खेल रहा था. तभी आरोपी संदीप पवार वहां पहुंचा और उसने बच्चे को पैरों से पकड़कर ऑटो से बाहर खींच लिया. इसके बाद उसने बच्चे को जोर से जमीन पर पटक दिया. आरोपी के सिर पर खून सवार था, वो इतने पर नहीं रुका. संदीप कुछ ही सेकंड में और ज्यादा हिंसक हो गया. उसने बच्चे के सिर को लोहे की रॉड से बुरी तरह कुचलने की कोशिश की और फिर उसे दोबारा जमीन पर फेंक दिया. ये पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसने इस हैवानियत को सबके सामने ला दिया.

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के तुरंत बाद बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. उसे मीरा रोड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे ICU में रखा है. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं. पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप पवार को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने गुस्से में आकर ये खौफनाक कदम उठाया. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि इतनी छोटी सी बात पर एक मासूम बच्चे को निशाना बनाना बेहद शर्मनाक और अमानवीय है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ