गुवाहाटी में बेशर्मी की सारी हदें पार! नाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप

गुवाहाटी में खानापारा इलाके में गुरुवार देर रात एक नाइटक्लब के अंदर एक महिला के साथ बदसलूकी की सारें हदें पार हो गईं.

guwahati woman assaulted

नाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट (Photo: Screengrab)

असम के गुवाहाटी में एक महिला के साथ जो हुआ, वो काफी शर्मनाक है. खानापारा इलाके में गुरुवार देर रात एक नाइटक्लब के अंदर एक महिला के साथ बदसलूकी की सारें हदें पार हो गईं. घटना के वक्त मौजूद लोगों का कहना है कि ‘लोकल्स’ कैफे और लाउंज के बाउंसर्स ने महिला के कपड़े उतारे और उसके साथ मारपीट भी की.

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में क्या?

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला बिना कपड़ों के जमीन पर पड़ी हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में ये भी दिखाई दे रहा है कि दो और महिलाएं उसे लात मा रही हैं और उनके साथ कुछ पुरुष भी मौजूद रहे. एक दूसरी वीडियो में ये नजर आ रहा है कि एक महिला पीड़िता को उठाने की कोशिश कर रही है, लेकिन तभी वहां एक कार आती है और फिर कुछ भी दिखाई नहीं देता.

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, महिला को क्लब के अंदर पीटा गया और उनके कपड़े भी उतार दिए गए. सूत्रों का कहना है कि क्लब में हमला करने से पहले उसे पर जमीन पर गिराया गया और उसके कपड़े उतारे गए. उन्होंने बताया कि उसके साथ मारपीट करने वालों में पुरुष और महिला बाउंसर दोनों शामिल थे. बाद में उसे क्लब की चौथी मंजिल से नीचे लाया गया, जो पार्किंग एरिया जैसा लग रहा था. इस झगड़े की वजह अभी साफ नहीं है. ये भी पता नहीं चल पाया है कि मारपीट से पहले क्या हुआ था. अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है और ना ही ये पता चल पाया है कि इस बारे में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज हुई है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ