खुशखबरी! अब इस देश में नहीं लगेगा वीजा, इन देशों में भी भारत की Visa Free एंट्री

Visa Free Country: विदेशों की यात्रा करने वालों के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। अब वीजा फ्री देशों में एक देश का नाम और शामिल हो गया है। भारत के अलावा ये देश 20 देशों के लिए वीजा फ्री करने की योजना बना रहा है।

Golden Visa | Indian Tourist | UAE

लाखों भारतीय संयुक्त अरब अमरीत के विभिन्न शहरों में घूमने, नौकरी और बिजनेस करने जाते हैं।

Visa Free Country: छुट्टियों में अगर दूसरे देशों की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। विदेशी यात्राओं के लिए आमतौर पर वीजा की जरूरत होती है। लेकिन इसमें कई ऐसे भी देश हैं जो वीजा नहीं मांगते हैं। हाल ही में इंडोनेशिया भी भारत के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश नीति लागू करने जा रहा है। इंडोनेशिया ने ये फैसला भारत के साथ साथ 20 देशों के लिए लिया है। इसे अक्टूबर 2024 तक अंतिम रूप दिया जा सकता है।

विज्ञापन

इंडोनेशिया में वीजा फ्री एंट्री

इंडोनेशिया भारत सहित 20 देशों के पर्यटकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश नीति लागू करने जा रहा है। इंडोनेशिया के पर्यटन मंत्री सैंडियागा यूनो के नेतृत्व में ये काम किया जाएगा। इसको अक्टूबर 2024 के आखिर तक लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। इंडोनेशिया भारत सहित 20 देशों के पर्यटकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश नीति लागू करने जा रहा है।

विज्ञापन

ये नई नीति पर्यटकों को लुभाने की एक कोशिश है, जो इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देगी। इंडोनेशियाई सरकार ने पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ये फैसला लिया है। इससे इंडोनेशिया में विदेशी पर्यटकों में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

कोरोना के बाद बदले हालात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना काल के पहले इंडोनेशिया में औसत पर्यटक लगभग $900 (75,494.92) खर्च करते थे। हालांकि, हाल के रुझानों में इसमें काफी बढ़ोतरी देखी गई। अब औसत पर्यटक $1600 (1,34,213.20) खर्च कर रहा है। मंत्री यूनो का कहना है कि सरकार के इस फैसले के बाद इसमें और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

20 वीजा फ्री देश

इंडोनेशिया ने जिन 20 देशों को फ्री वीजा देने का फैसला किया है, उसमें ऑस्ट्रेलिया, चीन (PRC), भारत, दक्षिण कोरिया, USA, यूके, फ्रांस, जर्मनी, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, नीदरलैंड, जापान, रूस, ताइवान, न्यूजीलैंड, इटली, स्पेन, इसके अलावा दो देशों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

भारत के लिए वीजा फ्री देश

टॉप 10 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देशों में 34 नाम मौजूद हैं। इस रैंकिंग में भारत का 82वां स्थान है। लेकिन मगर हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत की रैंकिंग में सुधार हो रहा है। 2022 में भारत का स्थान 87 था,जो 2023 में 82 पर आ गया है। इसके अलावा आपको बता दें कि साथ भारत को दुनिया के 58 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिल सकती है। इसमें नेपाल, भूटान, फिजी, हैती, फिलिस्तीन, इंडोनेशिया, थाइलेंड, मलेशिया, वियतनाम और मालदीव जैसे देश शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ