साप्ताहिक अवकाश और ईद की छुट्टी के बाद शेयर बाजार 1 अप्रैल को खुल रहा है। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन मार्केट लाल निशान पर बंद हुआ था। मार्केट में आज भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 2 अप्रैल से डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का अगला राउंड शुरू होना है, इसके मद्देनजर निवेशक सावधान रहेंगे। हालांकि, आज ऐसी कंपनियों के शेयरों में एक्शन की गुंजाइश जरूर बन सकती है, जिनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर बड़ी खबरें सामने आई हैं।
Hindustan Aeronautics Ltd
डिफेंस सेक्टर की इस कंपनी की ऑर्डर बुक में मजबूती की खबर सामने आई है। HAL को भारतीय सेना और एयरफोर्स के लिए 156 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) खरीदने का 62,700 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसे कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी डील बताया जा रहा है। इस खबर से HAL के स्टॉक को बूस्ट मिल सकता है। फिलहाल यह 4,179.90 रुपये के भाव पर उपलब्ध है।
Newgen Software Technologies
न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने बताया है कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज पीटीई लिमिटेड ने एक ऑर्डर हासिल किया है। 1.58 मिलियन डॉलर के इस ऑर्डर को तीन साल के भीतर पूरा किया जाना है। पिछले सत्र में कंपनी का शेयर 2% से अधिक के नुकसान के साथ 988 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल अब तक इसका भाव 41.87% गिर चुका है।
BSE Limited
BSE लिमिटेड का शेयर भी आज फोकस में रह सकता है। कंपनी के बोर्ड ने 30 मार्च को 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है। 2017 में लिस्टिंग के बाद से यह दूसरा मौका है जब बीएसई बोनस शेयर देने जा रही है। BSE लिमिटेड ने अब तक अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस स्टॉक का मौजूदा भाव 5,438 रुपये है।
Suzlon Energy Ltd
दिवंगत कारोबारी तुलसी तांती की कंपनी Suzlon ने बताया है कि उसकी ऑर्डर बुक 5,533 MW से बढ़कर 5,622 MW हो गई है। दरअसल, कंपनी को कुछ नए ऑर्डर मिले हैं, जिसके चलते उसकी ऑर्डर बुक में मजबूती आई है। Suzlon का शेयर बीते शुक्रवार को गिरावट के साथ 56.75 रुपये पर बंद हुआ था और इस साल अब तक 13.13% नीचे आया है।
Adani Green Energy
अडानी ग्रीन एनर्जी की सब्सिडियरी ने गुजरात के खवड़ा में 37.50 MW का नया सोलर पावर प्लांट शुरू किया है। इससे कंपनी की रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन क्षमता बढ़कर 13,737.8 MW हो गई है। कंपनी का शेयर पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ 948 रुपये पर बंद हुआ था।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
8 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
9 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
10 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
11 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
12 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
13 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
15 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
16 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
16 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines