एक और एयरलाइन पर मंडराया खतरा! DGCA ने इस कंपनी को सर्विलांस पर रखा; क्या होगा अंजाम?

Budget Indian Airline Under Enhanced Surveillance: पहले ही मुश्किलों का सामना कर रही भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। डीजीसीए ने स्पाइसजेट की फ्लाइट्स के लिए सर्विलांस को और बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

Aircraft

Representative Image (Pixabay)

विज्ञापन

DGCA Places SpiceJet Under Surveillance : भारत में सिविल एविएशन के डायरेक्टरेट जनरल ने बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को सघन सर्विलांस में रखने का फैसला किया है। डीजीसीए की ओर से गुरुवार से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इस कदम का मतलब यह है कि पहले से ही संकट से जूझ रही स्पाइसजेट को अब पहले से ज्यादा स्पॉट चेक्स और नाइट सर्विलांस का सामना करना पड़ेगा। डीजीसीए के अनुसार यह फैसला एयरलाइन के ऑपरेशंस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिया गया है।

एविएशन वॉचडॉग डीजीसीए की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पिछले रिकॉर्ड्स और अगस्त 2024 में हुए स्पेशल ऑडिट को देखते हुए स्पाइसजेट को एक बार फिर तत्काल प्रभाव के साथ एनहांस्ड सर्विलांस में रखने का फैसला किया गया है। डीजीसीए ने आगे कहा कि स्पाइसजेट की ओर से मिलीं फ्लाइट कैंसिलेशन और फाइनेंशियल दबाव की रिपोर्ट्स को देखते हुए 7 और 8 अगस्त को एयरलाइन की इंजीनियरिंग फैसिलीटीज का स्पेशल ऑडिट कराया गया था। इस दौरान कई अनियमितताएं देखने को मिली थीं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

दुबई में भी फंसी स्पाइसजेट

डीजीसीए के इस फैसले से कुछ समय पहले ही रिपोर्ट्स आई थीं जिनमें कहा गया था कि दुबई में एयरलाइन की ओर से एयरपोर्ट को बकाये का भुगतान नहीं किया गया था। इस वजह से स्पाइसजेट को वहां से बिना यात्रियों के खाली विमानों का संचालन करना पड़ा। हालांकि, इसे लेकर स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा कि ऑपरेशनल कारणों से दुबई से भारत के लिए चलने वाली कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा था। प्रभावित यात्रियों को कंपनी ने अन्य फ्लाइट्स में सीट दी है या फिर पूरा पैसा रिफंड करने का वादा किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ