यूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट

उत्तर प्रदेश के लोगों की जेब पर एक बार फिर बोझ बढ़ने वाला है. कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के कीमत में फिर से उछाल आया है, जिसके बाद अलग-अलग शहरों में सीएनजी के दाम भी अलग हैं.

UP CNG price hike

यूपी में बढ़ी CNG की कीमतें (Photo: File)

उत्तर प्रदेश के लोगों की जेब पर एक बार फिर बोझ बढ़ने वाला है. कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के कीमत में फिर से उछाल आया है, जिसके बाद अलग-अलग शहरों में सीएनजी के दाम भी अलग हैं. लखनऊ में शनिवार से CNG के दाम 2 रुपये बढ़ाए गए हैं. अब यहां CNG की कीमत 105 से बढ़कर 107 रुपये प्रति किलो हो गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव में भी बढ़े दाम

लखनऊ की तरह ही उन्नाव में भी CNG के रेट 2 रुपये तक बढ़े हैं, जिसके बाद CNG की कीमत 101.75 रुपये से 103.75 रुपये प्रति किलो हो गई है. लखनऊ और उन्नाव में ये कीमत 3 अक्टूबर यानी आज से ही लागू कर दी गई है. वहीं, आगरा में 4 अक्टूबर से CNG का रेट 105 से बढ़कर 107 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगा. इधर, अयोध्या और सुल्तानपुर की अगर बात करें तो यहां सीएनजी की कीमत में सबसे ज्यादा उछाल आया है. दोनों ही शहरों में कीमत पर 3.25 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद कीमत 101.75 से बढ़कर 105 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

क्यों लिया गया फैसला?

जानकारी के मुताबिक, गैस की खरीद लागत में बढ़ोतरी के कारण ये बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी, जिसमें स्पॉट गैस की कीमतों में इजाफा और करेंसी एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव शामिल हैं. इस ताजा बदलाव से CNG से चलने वाली निजी गाड़ियों, टैक्सियों, ऑटो-रिक्शा और कमर्शियल ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों के ऑपरेटिंग खर्च बढ़ने की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ