DGCA ने एयर इंडिया पर क्यों ठोका 80 लाख का जुर्माना, जानें क्या है आरोप

DGCA Fined Air India : एयर इंडिया ने क्रू की सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन किया है। इस पर नागर विमानन महानिदेशालय ने एयर इंडिया लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। DGCA ने 80 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।

Air India Flight Bomb Threat

Air India Flight Bomb Threat

DGCA Fined Air India : नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया पर भारी भरकम जुर्माना ठोका है। एयर इंडिया द्वारा उड़ान के वक्त नियमों के उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है। DGCA ने जनवरी के ऑडिट में खुलासा होने के बाद यह एक्शन लिया। एयर इंडिया पर क्रू सुरक्षा दिशानिर्देशों के उल्लंघन करने का आरोप है।

जानें एयर इंडिया पर क्यों लगा जुर्माना

एयर इंडिया की ओर से चालक दल को पर्याप्त आराम देने में कोताही बरती जा रही थी। इसके तहत चालक दलों को न तो पर्याप्त साप्ताहिक अवकाश मिल रहा था और न ही उड़ान से पहले एवं बाद में आराम दिया जा रहा था। साथ ही ड्यूटी का समय अधिक होने और गलत तरीके से मार्क प्रशिक्षण रिकॉर्ड भी पाए गए थे।

विमान-यात्रियों के सुरक्षा नियमों का उल्लंघन

एयर इंडिया द्वारा इस तरह से किए जा रहे उल्लंघन से विमान और यात्रियों की सुरक्षा के साथ बड़े जोखिम हो सकते हैं। इस मामले में सबूत और गवाहों के आधार पर डीजीसीए ने एयर इंडिया लिमिटेड पर 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

पहले भी DGCA ने की थी कार्रवाई

डीजीसीए ने पहले भी एयर इंडिया के खिलाफ कार्रवाई की थी। फरवरी में एक बुजुर्ग यात्री को व्हीलचेयर नहीं दी गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद डीजीसीए ने एयर इंडिया को नोटिस जारी कर कारण पूछा था। इसके बाद अथॉरिटी ने 30 लाख रुपये का जुर्माना ठोका था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ