Share Market Closing: सेंसेक्स, निफ्टी फ्लैट बंद; NTPC, एशियन पेंट्स, अडानी पावर टॉप गेनर्स में शामिल
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Share Market Closing: शेयर मार्केट में आज अच्छे बिजनेस की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। विश्लेषकों के SGX निफ्टी में तेजी के पीछे मजबूत शुरुआत की उम्मीद के बीच भारतीय सूचकांक फ्लैट और हरे रंग में खुले, हालांकि अन्य एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला।
बीते दिन 59,567.80 पर बंद होने के बाद आज सेंसेक्स 59,586.61 पर खुला, दिनभर के कारोबार में 59,836.79 तक चढ़ा और 59,489.98 तक गिरा। इस बीच निफ्टी कल 17,618.75 पर बंद हुआ था और यह सूचकांक गुरुवार को 17,638.60 पर खुला, इसने 17,684.45 के उच्च और 17,584.35 के निचले स्तर को छुआ।
मार्केट बंद होने से समय गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 64.55 अंकों की तेजी के साथ 59,632.35 पर बंद हुआ। साथ ही निफ्टी 5.70 अंकों की तेजी के साथ 17,624.45 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: