Digital Gold में निवेश करने वाले सावधान! SEBI ने दी चेतावनी, ऑनलाइन सोना पड़ सकता है महंगा

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के मुताबिक कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स डिजिटल गोल्ड या ई-गोल्ड बेच रहे हैं और इसे फिजिकल गोल्ड का बेहतर विकल्प बता रहे हैं.

Digital Gold
विज्ञापन

Digital Gold: अगर आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर डिजिटल गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं या फिर पहले से निवेश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. जी हां, डिजिटल गोल्ड को लेकर SEBI ने निवेशकों को साफ शब्दों में चेताया है कि डिजिटल गोल्ड निवेश में कई बड़े खतरे छुपे हैं. ये ऐसे खतरे हैं, जिन्हें अक्सर नए इंवेस्टर नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि डिजिटल सोने की खरीददारी बेहद आसान लगती है. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के मुताबिक कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स डिजिटल गोल्ड या ई-गोल्ड बेच रहे हैं और इसे फिजिकल गोल्ड का बेहतर विकल्प बता रहे हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि ये उत्पाद SEBI द्वारा रेगुलेट नहीं किए जाते.

किस तरह के गोल्ड निवेश की रेगुलेट करता है SEBI?


ऐसे निवेश पूरी तरह बिना किसी निगरानी के होते हैं और निवेशकों को काउंटरपार्टी व ऑपरेशनल रिस्क का सामना करना पड़ सकता है. सेबी ने स्पष्ट कर दिया है कि वो किसी भी डिजिटल गोल्ड को रेगुलेट नहीं करता, लेकिन सोने से जुड़े कुछ उत्पाद सीधे इसकी निगरानी में आते हैं. जैसे- म्यूचुअल फंड्स द्वारा ऑफर किए गए गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (Gold ETFs) और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGRs), यह सारे प्रोडक्ट्स स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेड किए जा सकते हैं और ये सभी सेबी के कानूनों के तहत चलते हैं.

विज्ञापन

डिजिटल गोल्ड में क्या हैं खतरे?


डिजिटल गोल्ड की सबसे बड़ी समस्या यही है कि इसमें कोई सरकारी सुरक्षा नहीं होती. अगर प्लेटफॉर्म बंद हो जाए या कोई तकनीकी गड़बड़ी आ जाए, तो आपके पैसे डूबने का बड़ा जोखिम रहता है. खासकर नए युवा निवेशक, जो डिजिटल वॉलेट्स या ऑनलाइन ऐप्स से सोना खरीद लेते हैं, उनकी जागरूकता बेहद जरूरी है. अगर आपको सोने में निवेश करना है, तो सेबी रजिस्टर्ड ब्रोकर या म्यूचुअल फंड घराने के जरिए ही निवेश कीजिए. वहां आपको कानून की सुरक्षा मिलेगी और आपके निवेश पर सरकारी नजर भी रहेगी.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ