हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol Diesel Price Today: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! जानें किस शहर में कहां बढ़ी ईंधन की कीमत?

Petrol Diesel Price Today 12 March 2024: आज यानी 12 मार्च, मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत जारी हो गई है। देश के चार खास और बड़े महानगर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में ईंधन दाम क्या हैं और कहां पेट्रोल-डीजल को सस्ते में बेचा जा रहा है? आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price Today 12 March 2024: आज यानी 12 मार्च, मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। हर रोज की तरह आज भी सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे महानगरों के अलावा उत्तर प्रदेश के कई शहर जैसे- नोएडा, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और आगार में भी ईंधन के नए रेट जारी हो गए हैं। आइए जानते हैं कि कहां पर पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं कहां बढ़ गए हैं?

महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली

  • पेट्रोल- एक लीटर की कीमत 96.72 रुपये है।
  • डीजल- एक लीटर की कीमत 89.62 रुपये है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई

  • पेट्रोल- एक लीटर की कीमत 106.31 रुपये है।
  • डीजल- एक लीटर की कीमत 94.27 रुपये है।

कोलकाता

  • पेट्रोल- एक लीटर की कीमत 106.03 रुपये है।
  • डीजल- एक लीटर की कीमत 92.76 रुपये है।

चेन्नई

  • पेट्रोल- एक लीटर की कीमत 102.63 रुपये है।
  • डीजल- एक लीटर की कीमत 94.24 रुपये है।

ये भी पढ़ें- Aadhaar को Free में करना है Update? न निकल जाए ये मौका!

यहां देखें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के नए भाव

 शहर पेट्रोल के नए रेट डीजल के नए रेट
नोएडा 96.65 89.76
गाजियाबाद 96.58 89.75
गुरुग्राम 97.18 90.05
लखनऊ 96.57 89.76
आगरा 96.63 89.57
मथुरा 96.35 89.61
मेरठ 96.31 89.64
जयपुर 108.48 93.69
प्रयागराज 97.17 90.64
वाराणसी 96.89 90.64
अयोध्या 97.03 90.22
कानपुर 96.71 90.13
पटना 107.24 94.32

घर बैठे कैसे और कहां से देखें ईंधन के नए दाम?

आप इंडियन ऑयल ऐप (Indian Oil App) को अपने फोन में डाउनलोड करके ऐप के जरिए ईंधन के नए रेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा इंडियन ऑयल के 9224992249 नंबर और भारत पेट्रोलियम के 9223112222 नंबर पर RSP और अपने शहर का पिन कोड मैसेज के जरिए भेजकर भी ईंधन के रेट चेक कर सकते हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के यहां क्या है ईंधन का रेट? ये देखने के लिए आपको 9222201122 नंबर पर HP और शहर पिन कोड लिखकर मैसेज भेजना होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 100 रुपये से कम के रिचार्ज प्लान, जानें किसका सबसे सस्ता?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola