Navratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा और पेट भी रहेगा भरा

Ghiya Kheer Recipe: नवरात्रि के व्रत में कुछ मीठा बनाकर खाने का मन है तो आप लौकी की खीर बना सकते हैं. लौकी की खीर को आप माता रानी के भोग में इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे प्रसाद में भी खाया जा सकता है.

Lauki Ki Kheer

ऐसे बनाएं व्रत वाली लौकी की खीर. Image Credits - AI

Lauki Ki Kheer Recipe: लौकी शरीर को हाइड्रेटेड रखने वाली सब्जी है. इसे घर पर अलग-अलग तरह से तैयार करके खाया जाता है. अक्सर लोग लौकी की सब्जी खाने से परहेज करते हैं, लेकिन लौकी की खीर को बेहद स्वाद लेकर खाते हैं. खीर खाते समय एहसास भी नहीं होता है कि यह लौकी की खीर है. ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि में व्रती हैं तो लौकी की खीर बनाकर खा सकते हैं. लौकी की खीर भोग में माता रानी को लगाई जा सकती है और इसे प्रसाद में भी खाया जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए लौकी की खीर बनाने की क्या रेसिपी (Ghiya Kheer Recipe) है. इस तरह बेहद आसानी से आप घर पर लौकी की खीर तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

लौकी की खीर बनाने की रेसिपी | How To Make Lauki Ki Kheer

सामग्री –

लौकी – 200 ग्राम
दूध – 2.5 कप
केसर के छल्ले – 5
चीनी – 4 -5 चम्मच
हरी इलायची का पाउडर – आधा चम्मच
काजू – 12
गुलाबजल – 1-2 चम्मच
गुलाब की पंखुड़ियां – 4 – 5

विज्ञापन

खीर बनाने की विधि –

  • लौकी की खीर बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को लेकर धो लें और छीलकर घिस लें. इसके लिए आप 200 ग्राम लौकी ले सकते हैं.
  • इस बात का ध्यान रखें कि लौकी कड़वी ना हो. अगर लौकी कड़वी है तो इससे खीर बनाने के बजाय इसकी सब्जी बनाकर खाएं.
  • अब आंच पर पैन चढ़ाएं और इसमें एक बड़ा चम्मच घी या तेल डाल दें. अगर आप तेल ले रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि तेल में किसी तरह की सुगंध ना हो.
  • अब पैन में डालें और लौकी को धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं. 4 से 5 मिनट तक आपको लौकी को इसी तरह चलाते हुए पकाना है.
  • अब इसमें 2.5 कप दूध डालकर मिलाएं. फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें क्योंकि टोंड मिल्क और लो फैट मिल्क फट सकता है.
  • धीमी आंच पर खीर को पकाते हुए लगातार चलाते रहें जिससे दूध पैन के तले पर ना चिपके.
  • अब 5 से 6 मिनट पका लेने के बाद इसमें केसर के कुछ छल्ले डाल लें. खीर में हल्का उबाल आने दें.
  • जब खीर में दूध थोड़ा कम नजर आने लगे तो किनारों पर चिपके दूध को छुड़ाएं और फिर खीर को चलाएं.
  • आपको पूरे 15 से 20 मिनट तक इसे पकाना है. जब दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें 4 से 5 बड़े चम्मच चीनी डाल दें. इसे अच्छे से हिलाएं जिससे चीनी दूध में पूरी तरह घुल जाए.
  • अब इसमें हरी इलायची का पाउडर और कुछ काजू डालकर गार्निश करें. 2-3 मिनट बाद आंच बंद करें और इसमें चाहे तो थोड़ा सा रोजवॉटर (Rose Water) डाल सकते हैं. परोसने के लिए तैयार है आपकी लौकी की खीर.

लौकी की खीर में आप ड्राई फ्रूट्स के अलावा, केसर और कुछ सूखी हुए गुलाब के फूल की पंखुड़ियां क्रश करके डाल सकते हैं. आप खीर में अपनी पसंद के अनुसार चीनी कम या ज्यादा रख सकते हैं. इसे आप गर्म या फिर ठंडा भी खा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ