Geyser Discount: सर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! 15L से 25L के मॉडल हुए सस्ते, बस इतनी रह गई कीमत
सर्दियां शुरू होने से पहले नया गीजर खरीदने का प्लान है तो अभी चल रही अमेजन सेल में 10L, 15L और 25L गीजर पर मिल रही छूट आपके काम की हो सकती है. कुछ मॉडल पर कूपन डिस्काउंट के बाद कीमत 5 हजार रुपये के करीब आ गई है. यहां देखें डील्स.
अमेजन सेल में गीजर पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. (Image Credit-AI)
सर्दियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है और ऐसे में गर्म पानी की जरूरत भी बढने वाली है. अगर आपके घर का पुराना गीजर अब ठीक से काम नहीं कर रहा है या इस बार नया गीजर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है. अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में 10 से लेकर 25 लीटर तक के गीजर पर अच्छी छूट मिल रही है. खास बात यह है कि कुछ मॉडल पर कूपन डिस्काउंट का फायदा भी दिया जा रहा है, जिससे इनकी कीमत और कम हो जाती है.
विज्ञापन
सेल में कौन से गीजर मिल रहे सस्ते
5 हजार से कम में Orient का 15L Geyser
अगर आपका बजट 5 हजार रुपये तक है और आप 15 लीटर का गीजर खरीदना चाहते हैं, तो Orient का यह मॉडल एक विकल्प हो सकता है. Amazon Great Indian Festival Sale में इस गीजर पर 46 फीसदी की छूट मिल रही है. डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 5,399 रुपये है. इसके अलावा 250 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 5,149 रुपये हो जाती है.
विज्ञापन
Image Credit-Amazon
Orient के इस गीजर में 5 लेवल की सेफ्टी शील्ड प्रोटेक्शन दी गई है. इसके साथ टैंक पर 5 साल की वारंटी मिलती है. ऐसे में अगर आप कम बजट में 15 लीटर का गीजर तलाश रहे हैं, तो यह डील आपके काम की हो सकती है.
Crompton का 10L Geyser
अगर परिवार छोटा है या आपको कम क्षमता वाला गीजर चाहिए, तो Crompton का 15 लीटर मॉडल देखा जा सकता है. Amazon की सेल में इस गीजर पर 43 फीसदी की छूट मिल रही है. डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 5,899 रुपये है. यह मॉडल 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है.
विज्ञापन
Image Credit-Amazon
Crompton के इस गीजर में एडवांस सेफ्टी शील्ड दी गई है. कंपनी के मुताबिक इसमें शॉक प्रूफ, फायर, ओवरहीटिंग, हाई प्रेशर और टैंक लीकेज जैसी परेशानियों से सुरक्षा के लिए फीचर्स दिए गए हैं. गीजर के टैंक पर 5 साल, हीटिंग एलीमेंट पर 2 साल और पूरे प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी मिलती है.
Havells का 25L Geyser
अगर आपको ज्यादा क्षमता वाला गीजर चाहिए, तो Havells का 25 लीटर मॉडल एक विकल्प है. अमेजन सेल में इस गीजर पर 40 फीसदी की छूट मिल रही है. डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 9,189 रुपये है. हालांकि, इस पर 1,250 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.
विज्ञापन
Image Credit-Amazon
1,250 रुपये के कूपन डिस्काउंट का फायदा लेने के बाद Havells के इस 25 लीटर गीजर की कीमत 7,939 रुपये रह जाती है. इसमें ग्लास कोटेड एंटी रस्ट टैंक दिया गया है. इसके अलावा गीजर में टेंपरेचर सेंसिंग कलर चेंजिंग LED इंडीकेटर भी मिलता है. इसके टैंक पर 5 साल की वारंटी दी जा रही है.
Orient Electric का 25L Geyser
अगर आप 25 लीटर का गीजर खरीदने की सोच रहे हैं, तो Orient Electric Enamour Classic Pro पर भी नजर डाल सकते हैं. Amazon पर यह मॉडल 40 फीसदी डिस्काउंट के बाद 6,299 रुपये में मिल रहा है. इसमें Faster Heating के लिए Whirlflow Technology दी गई है और टैंक पर HPE Coating मिलती है. यह BEE 5-Star Rated गीजर है और हाईराइज इमारतों के लिए भी सही है. कंपनी इस मॉडल के टैंक पर 5 साल की वारंटी दे रही है.
विज्ञापन
Image Credit-Amazon
किसके लिए कौन सा गीजर?
ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स पर अभी डिस्काउंट उपलब्ध है. जिन्हें अभी लगभग आधी कीमत में खरीदा जा सकता है. इसके साथ ही आप अपने जरूरत के हिसाब से क्षमता के हिसाब से गीजर चुन सकते हैं. हालांकि सेल में भी ये कीमतें कम ज्यादा होती रहती है इस बात का जरूर ध्यान रखें.