कच्चे तेल के दामों में गिरावट आई है। कच्चे तेल के दाम 60 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे आ गए हैं। माना जा रहा है कि इससे पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट आ सकती है। ऑयल कंपनियां तेल के दामों को लेकर लगातार अपनी लिस्ट अपडेट कर रही हैं। हालांकि देश में अभी तक पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पोर्ट ब्लेयर में फिलहाल सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। यहां पेट्रोल का रेट 82 रुपये 46 पैसे प्रति लीटर है। वहीं, डीजल 78.05 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
यह भी पढ़ें:यूपी के 40 से ज्यादा जिलों में आंधी-तूफान, गरजेंगे बादल, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
तेल उत्पादक देशों के ग्रुप ओपेक+ ने हाल ही में बड़ा फैसला लिया था। इन देशों ने आपूर्ति बढ़ाने का फैसला लिया था, जिसकी वजह से तेल की कीमतों में कमी आ गई। वैश्विक बाजार की बात करें तो अमेरिकी कच्चे तेल (WTI) के दामों में 4 फीसदी की गिरावट आ गई है। ब्रेंट क्रूड के दाम 3.79 फीसदी घटकर 58.79 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुके हैं। यानी तेल की सप्लाई बढ़ने का सीधा असर दामों पर हो रहा है।
अप्रैल में बढ़ी डिमांड
अप्रैल की बात करें तो डीजल की डिमांड देश में 4 फीसदी तक बढ़ी है। पिछले कुछ महीनों के मुकाबले तेल की खपत बढ़ चुकी है। अप्रैल में तेल की डिमांड 82.3 लाख टन को छू चुकी है। यह पिछले साल के मुकाबले इस महीने में 4 प्रतिशत अधिक डिमांड है। अप्रैल 2023 की बात करें तो तेल की खपत में 5.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। पिछले साल अप्रैल के दौरान चुनावी सीजन था, तब पेट्रोल की खपत में 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी।
ये भी पढ़ें: आग की ऊंची-ऊंची लपटों से जलती बिल्डिंग, धुंआ ही धुंआ…कानपुर में इमारत में लगी आग के भयानक वीडियो
संबंधित खबरें
IDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
12 mins agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
44 mins agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
9 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
10 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
12 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
13 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
13 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
14 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
16 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines