यूपी के 40 से ज्यादा जिलों में आंधी-तूफान, गरजेंगे बादल, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कई दिनों से प्रदेश के मौसम में नमी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आज भी 40 से ज्यादा जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जानिए आज किन जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

UP Rain Alert
विज्ञापन

देशभर में लगातार मौसम बदलता हुआ दिख रहा है। कहीं पर बारिश, तो कहीं पर ओले गिर रहे हैं। बीते कई दिनों से दिल्ली-NCR में भी मौसम में ठंडक का एहसास हो रहा है। 5 मई की सुबह नोएडा में हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बाद से सूरज की तपिश थोड़ी कम हुई है, जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने आज भी 40 से ज्यादा जिलों के लिए तेज हवाओं, मेघगर्जन और बिजली की चमक का अलर्ट जारी किया है।

किन जिलों के लिए अलर्ट जारी?

मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों के लिए हल्की बारिश, आंधी और बादल छाने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बुलंदशहर, बांदा, चित्रकूट, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और अलीगढ़ में आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कई दिनों तक राज्य में बारिश का ही मौसम बना रह सकता है।

विज्ञापन


6 मई को कहां बारिश?

राज्य में 6 मई को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अमरोहा, रामपुर, बुलंदशहर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, एटा, फरुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा और औरैया का नाम शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 5 दिनों में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, लेकिन उससे पहले 2 से 3 दिनों में तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ