---विज्ञापन---

भारत में कितने दिनों का बचा है LPG स्टॉक? सप्लाई से लेकर रेट तक, जानें रसोई गैस को लेकर क्या हैं आज के बड़े अपडेट्स

सरकार ने निर्देश दिए हैं कि रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर काम करें ताकि घरेलू जरूरतें प्रभावित न हों। क्‍योंक‍ि भारत अपनी जरूरत की 50% से अधिक LPG आयात करता है, इसलिए समुद्र में जहाजों की आवाजाही रुकने से भविष्य में सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ सकता है।

---विज्ञापन---

पश्चिमी एशिया (West Asia) में जारी संघर्ष और होर्मुज स्‍ट्रेट (Strait of Hormuz) के बंद होने से दुनिया भर में ऊर्जा संकट गहरा गया है। भारत में भी आम आदमी के मन में यह सवाल है कि क्या आने वाले दिनों में रसोई गैस की किल्लत होने वाली है? तेल कंपनियों और सरकारी सूत्रों से मिल रही जानकारी के आधार पर यहां आज की स्थिति का पूरा विवरण दिया गया है।

देश में LPG का स्टॉक: कितनी है तैयारी?

सरकारी सूत्रों और तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के अनुसार, भारत के पास वर्तमान में लगभग 15 से 20 दिनों का LPG स्टॉक सुरक्षित भंडार में मौजूद है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर काम करें ताकि घरेलू जरूरतें प्रभावित न हों। क्‍योंक‍ि भारत अपनी जरूरत की 50% से अधिक LPG आयात करता है, इसलिए समुद्र में जहाजों की आवाजाही रुकने से भविष्य में सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ सकता है।

---विज्ञापन---

सप्लाई को लेकर क्या है ताजा स्थिति?
फिलहाल देश के किसी भी हिस्से में एलपीजी की कमी की खबर नहीं है। हालांकि, वितरण प्रणाली में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं। कीमतों में और बढ़ोतरी के डर से लोग तेजी से सिलेंडर बुक कर रहे हैं, जिससे वेटिंग टाइम 2-3 दिन बढ़ गया है। भारत सरकार अब कतर और अन्य खाड़ी देशों के बजाय अमेरिका और पश्चिमी अफ्रीका से गैस आयात के विकल्पों को तेजी से टटोल रही है।

आज के ताजा रेट (LPG Rates Today)
11 मई को हुई बढ़ोतरी के बाद आज 12 मई को कीमतें स्थिर हैं, लेकिन बढ़े हुए दाम लागू हैं:

---विज्ञापन---

दिल्ली: घरेलू सिलेंडर ₹1,100 के पार।
मुंबई: लगभग ₹1,098 प्रति सिलेंडर।
पटना: यहां कीमतें ₹1,200 के करीब पहुंच रही हैं।

सरकार का एक्शन प्लान
प्रधानमंत्री मोदी की हालिया अपील के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने ब्लैक मार्केटिंग पर नजर रखने के ल‍िए तेल कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं। स्टॉक की कमी की अफवाह फैलाकर सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। मंत्रालय ने कहा क‍ि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के सुनिश्चित की जाएगी, भले ही इसके लिए कमर्शियल सप्लाई में थोड़ी कटौती करनी पड़े।

---विज्ञापन---

आम आदमी के लिए सलाह
विशेषज्ञों का कहना है कि घबराकर (Panic Buying) एक्स्ट्रा सिलेंडर जमा न करें, क्योंकि इससे बाजार में कृत्रिम कमी (Artificial Scarcity) पैदा हो सकती है। गैस का किफायती उपयोग करें और लीक आदि की जांच कराते रहें ताकि बर्बादी न हो।

First published on: May 12, 2026 10:44 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola