Bank Holidays September 2026: जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी समेत सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays September 2026: सितंबर में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और हफ्ते के अंत की छुट्टियों के कारण बैंक कई दिन बंद रहेंगे. जानिए आपके शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक.

Bank holidays in September 2026 calendar graphic

Bank Holidays September: सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, काम पर जाने से पहले देखें लिस्ट (Photo- AI)

सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और अगर आपको इस महीने बैंक जाकर चेक जमा करना है, लॉकर से सामान निकालना है या डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. त्योहारों के इस महीने में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, कर्मा पूजा और साप्ताहिक छुट्टियों (शनिवार-रविवार) को मिलाकर देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं. आपके शहर में सितंबर महीने में बैंक कब-कब बंद रहेंगे, ताकि आपका कोई भी जरूरी काम न अटके, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

देश भर में लागू होने वाली साप्ताहिक छुट्टियां

ये वे छुट्टियां हैं जब देश के सभी राज्यों और शहरों में बैंक पूरी तरह बंद रहते हैं:

विज्ञापन

रविवार (सभी जगह बंद): 6, 13, 20 और 27 सितंबर
दूसरा शनिवार: 12 सितंबर
चौथा शनिवार: 26 सितंबर

विज्ञापन

सितंबर में त्योहारों की छुट्टियां
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, प्रमुख त्योहारों पर अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे:

4 सितंबर (शुक्रवार) – जन्माष्टमी / कृष्ण जयंती:
अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्‍वर, चंडीगढ़, चेन्‍नई, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा समेत कई प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

11 सितंबर (शुक्रवार) – जयपुर नगर निगम चुनाव:
केवल जयपुर में बैंक बंद रहेंगे.

12 सितंबर (शनिवार) – श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि / दूसरा शनिवार:
गुवाहाटी में स्थानीय पर्व और देशभर में दूसरे शनिवार की छुट्टी रहेगी.

विज्ञापन

14 सितंबर (सोमवार) – गणेश चतुर्थी:
मुंबई, बेंगलुरु, चेन्‍नई, हैदराबाद, नागपुर, बेलापुर, भुवनेश्‍वर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

15 सितंबर (मंगलवार) – संवत्सरी / नुआखाई / गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन):
अहमदाबाद, भुवनेश्‍वर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

21 सितंबर (सोमवार) – श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव / श्री नारायण गुरु समाधि:
गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी रहेगी.

22 सितंबर (मंगलवार) – कर्मा पूजा:
रांची में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

23 सितंबर (बुधवार) – महाराजा हरि सिंह जी की जयंती:
जम्मू और श्रीनगर में बैंकों का अवकाश रहेगा.

25 सितंबर (शुक्रवार) – इंद्रजात्रा:
गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

ब्रांच बंद होने पर भी काम करेंगे ये डिजिटल ऑप्शंस
अगर बैंक की ब्रांच बंद भी है, तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी ये सभी ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी:

  • UPI ट्रांजैक्शन (Google Pay, PhonePe, Paytm)
  • इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग
  • ATM से कैश निकालना और डिपॉजिट करना

बता दें क‍ि जो काम सिर्फ ब्रांच जाकर हो सकते हैं, जैसे लॉकर एक्सेस, डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना, चेक क्लियरिंग या डॉक्युमेंट सबमिशन, उन्हें छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही प्लान करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ