CNG-PNG Price Hike: LPG ही नहीं, सीएनजी और पीएनजी के भी बढ़ गए दाम! जानें कितने रुपये महंगी हुई गैस

CNG PNG Price Hike 1 September 2026: मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी की कीमत 2 रुपये प्रत‍ि किग्रा और पीएनजी की कीमत 1 रुपये तक बढ़ा दी है. जानिए सीएनजी-पीएनजी के नए रेट्स और बढ़ोतरी की असली वजह.

CNG price hiked to 88 rupees per kg in Mumbai MGL pump

CNG PNG Rate Hike: मुंबई में सीएनजी 88 रुपये प्रत‍ि kg हुई, जानें पीएनजी के ताजा दाम

सितंबर की शुरुआत के साथ ही आम आदमी के बजट पर चौतरफा महंगाई की मार पड़ी है. एक तरफ 1 सितंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई, वहीं अब मुंबई और आसपास के इलाकों में सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) भी महंगी हो गई है.

विज्ञापन

महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने गैस की कीमतों में इजाफे का बड़ा फैसला किया है. अगर आप मुंबई में गाड़ी चलाते हैं या पाइप वाली रसोई गैस (PNG) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपकी जेब पर सीधा असर डालने वाली है.

विज्ञापन

मुंबई में कितने बदल गए CNG और PNG के दाम?

महानगर गैस लिमिटेड (MGL) द्वारा लागू किए गए नए रेट्स आज यानी 1 सितंबर से लागू हो चुके हैं. सीएनजी के दाम में सीधे 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में सीएनजी की नई कीमत 88 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है. घर के किचन में इस्तेमाल होने वाली पाइप वाली प्राकृतिक गैस (Domestic PNG) के दामों में 1 रुपये प्रति SCM की बढ़ोतरी की गई है.

विज्ञापन

अचानक क्यों बढ़ानी पड़ी कीमतें?
गैस की कीमतें बढ़ाने के पीछे MGL ने अंतरराष्ट्रीय बाजार और ग्लोबल सप्लाई चेन के हालात को जिम्मेदार ठहराया है. मिडिल ईस्ट, खासकर अमेरिका-ईरान तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट के कारण वैश्‍व‍िक स्तर पर गैस की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. पिछले 4-5 महीनों में इंटरनेशनल मार्केट में नेचुरल गैस की दरें काफी बढ़ी हैं.

घरेलू मांग को पूरा करने के लिए कंपनी को अंतरराष्ट्रीय बाजार से महंगी स्पॉट RLNG (Liquefied Natural Gas) खरीदनी पड़ रही है, जिससे गैस की लागत काफी बढ़ गई है.

विज्ञापन

बता दें क‍ि सितंबर के पहले ही दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के साथ-साथ सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में आई यह तेजी सीधे तौर पर ऑटो चालकों, कैब ड्राइवर्स, आम वाहन मालिकों और किचन का बजट प्रभावित करेगी. अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में वैश्‍व‍िक स्तर पर तनाव कम होने पर राहत मिलती है या नहीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ