US Visa Rules: अमेरिका में भारतीयों को बड़ा झटका! रद्द हो सकता है H-1B स्पॉउस का वर्क परमिट, जानें ट्रम्प सरकार का नया प्लान

US H4 EAD Rules Update: ट्रम्प प्रशासन H-1B वीजा धारकों के पति/पत्नी (H-4 स्पॉउस) का वर्क परमिट खत्म करने की तैयारी में है. जानिए इस प्रस्ताव का भारतीय परिवारों पर क्या असर होगा और मौजूदा नियमों की क्या स्थिति है.

US H4 visa spouse work permit EAD cancellation proposal graphic

H4 EAD Work Permit: अमेरिका में H-1B स्पॉउस के वर्क परमिट पर संकट, जानें किसे होगा नुकसान

विज्ञापन

अमेरिका में रह रहे लाखों भारतीय परिवारों की नींद उड़ाने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ट्रम्प प्रशासन ने एक बार फिर H-4 वीजा धारकों (H-1B वीजा धारकों के पति/पत्‍नी) के वर्क परमिट (EAD) को खत्म करने के प्रस्ताव को ठंडे बस्ते से बाहर निकाल लिया है.

अगर यह प्रस्ताव कानून का रूप लेता है, तो इसका सबसे बड़ा झटका अमेरिका में बसे भारतीय परिवारों को लगेगा, क्योंकि वहां दोहरी कमाई (Double Income) पर निर्भर परिवारों का बजट पूरी तरह गड़बड़ा सकता है. आइए समझते हैं कि अमेरिका का नया प्रस्ताव क्या है और भारतीय परिवारों पर इसका क्या असर पड़ेगा.

विज्ञापन

क्या है H-4 EAD और ट्रम्प प्रशासन का नया प्रस्ताव?

क्या होता है H-4 EAD?: साल 2015 में ओबामा प्रशासन ने एक नियम बनाया था. इसके तहत H-1B वीजा धारकों के पति या पत्‍नी (H-4 वीजा होल्डर) को अमेरिका में नौकरी करने का अधिकार (Work Permit / EAD) दिया गया था. शर्त सिर्फ इतनी थी कि उनके जीवनसाथी का ग्रीन कार्ड (I-140) प्रोसेस में होना चाहिए.

क्या है नया प्रस्ताव?: यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने अपने रेगुलेटरी एजेंडे में Removing H-4 Dependent Spouses From Employment Authorisation नाम से एक प्रस्ताव शामिल किया है. इसका मकसद 2015 के नियम को रद्द कर H-4 वीजा धारकों से काम करने का हक छीनना है.

विज्ञापन

भारतीय परिवारों पर ही सबसे ज्यादा असर क्यों?
अमेरिकी आंकड़ों के मुताबिक, इस कदम की सबसे बड़ी गाज भारतीयों पर ही गिरेगी. एक रिपोर्ट के अनुसार, 2014 से 2017 के बीच जितने भी H-4 वर्क परमिट मंजूर हुए, उनमें से 93% से ज्यादा भारतीय नागरिक थे. इनमें करीब 94% महिलाएं शामिल हैं, जो आईटी, मेडिकल, एजुकेशन और एसटीईएम (STEM) जैसे क्षेत्रों में शानदार करियर बना रही हैं. भारतीयों को अमेरिका में ग्रीन कार्ड मिलने में दशकों का समय लग जाता है. ऐसे में H-4 EAD ही भारतीय महिलाओं को नौकरी करने और घर में दूसरी इनकम (Second Income) लाने का जरिया देता है.

विज्ञापन

क्या आज ही बंद हो गए वर्क परमिट?
अगर आपके घर में भी कोई H-4 EAD पर काम कर रहा है, तो फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है. यह केवल एक प्रस्तावित विचार (Long-Term Action) है. अभी इसका औपचारिक ड्राफ्ट (NPRM) भी जारी नहीं हुआ है.

नियम बदलने के लिए सरकार को पहले नोटिफिकेशन जारी करना होगा, आम जनता से राय (Public Comments) लेनी होगी और फिर अंतिम नियम बनाना होगा. ट्रम्प के पिछले कार्यकाल में भी इस नियम को खत्म करने की कोशिश की गई थी, लेकिन कानूनी और प्रशासनिक अड़चनों के कारण 2021 में इस फाइल को बंद कर दिया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ