Sugar Price News: त्योहारों से पहले बड़ा फैसला! अब नहीं बढ़ेंगे चीनी के दाम, सरकार ने 7 दिन में चीनी बेचने का दिया सख्त आदेश

Sugar Price Update September 2026: केंद्र सरकार ने 1 से 15 सितंबर के लिए 13 लाख टन चीनी का कोटा जारी किया है. चीनी मिलों को अब 7 दिनों में कोटा बेचना अनिवार्य होगा. जानें त्योहारों से पहले चीनी के दामों पर क्या असर पड़ेगा.

Sugar price control 13 lakh tonnes quota announcement September 2026

Sugar Price Alert: चीनी की जमाखोरी पर सरकार का बड़ा प्रहार, 13 लाख टन कोटा जारी

अगर आप सोच रहे हैं कि आने वाले त्योहारों के सीजन में मिठाइयां महंगी हो जाएंगी, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी और राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने बाजार में चीनी के दाम (Sugar Price) काबू में रखने और जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है.

विज्ञापन

सरकार ने सितंबर 2026 के पहले पखवाड़े (1 से 15 सितंबर) के लिए चीनी मिलों को 13 लाख टन चीनी बेचने का कोटा जारी किया है. इसके साथ ही मिलों के लिए चीनी बेचने के नियमों को भी काफी सख्त कर दिया गया है.

विज्ञापन

30 दिन नहीं, अब सिर्फ 7 दिनों में बेचनी होगी चीनी

पहले चीनी मिलों को सरकार द्वारा तय किया गया कोटा खुले बाजार में बेचने के लिए एक महीने (30 दिन) का समय मिलता था. लेकिन नए आदेश के तहत अब चीनी मिलों को रिलीज ऑर्डर मिलने के 7 दिनों के भीतर अपना आवंटित कोटा हर हाल में बाजार में बेचना ही होगा. कई बार मिलें ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में चीनी दबाकर (स्टॉक करके) रख लेती थीं. इस नए नियम के बाद मिलें स्टॉक नहीं रोक पाएंगी.

विज्ञापन

क्या होता है रिलीज ऑर्डर और क्यों है जरूरी?
रिलीज ऑर्डर सरकार की तरफ से चीनी मिलों के लिए जारी की जाने वाली एक आधिकारिक अनुमति होती है. सरकार तय करती है कि कौन-सी मिल कब और कितनी चीनी खुले बाजार में बेचेगी. अगर सारी मिलें एक साथ पूरी चीनी बाजार में उतार देंगी, तो दाम एकदम गिर जाएंगे और मिलों को नुकसान होगा. अगर मिलें चीनी रोक लेंगी, तो बाजार में किल्लत होगी और दाम आसमान छूने लगेंगे. रिलीज ऑर्डर इन दोनों के बीच संतुलन बनाए रखता है.

त्योहारों पर चीनी की कोई कमी नहीं होगी
सितंबर की शुरुआत में ही गणेश चतुर्थी और ओणम जैसे बड़े त्योहार आ रहे हैं. इन त्योहारों के दौरान मिठाइयों और पकवानों के लिए चीनी की मांग काफी बढ़ जाती है. 15 दिनों के भीतर 13 लाख टन चीनी बाजार में आने से सप्लाई पूरी तरह बनी रहेगी, जिससे त्योहारों के दौरान चीनी के दाम बिल्कुल स्थिर रहेंगे.

विज्ञापन

सरकार ने केवल मिलों पर ही नहीं, बल्कि मिठाई और कोल्ड ड्रिंक बनाने वाले बड़े थोक खरीदारों पर भी 15 दिनों से ज्यादा का चीनी स्टॉक रखने पर रोक लगा दी है. यह नियम नवंबर के अंत तक लागू रहेगा.

विज्ञापन

सरकार के इस फैसले से साफ है कि आने वाले फेस्टिव सीजन में आम जनता की जेब पर चीनी की महंगाई का बोझ नहीं पड़ेगा. बाजार में पर्याप्त सप्लाई होने से मिठाइयों के दाम भी नियंत्रण में रहेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ