LPG Price Hike Alert: 1 सितंबर को लगा झटका! 9.50 रुपये महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानें दिल्ली से लेह तक के नए रेट्स

LPG Price Update 1 September 2026: आज 1 सितंबर से 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा हो गया है, जबकि घरेलू रसोई गैस के दाम स्थिर हैं. जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्‍नई और लेह के ताजा रेट्स.

LPG commercial gas cylinder price hiked by 9.50 rupees on 1 September 2026

LPG Price Today: सितंबर के पहले दिन बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम, देखें अपने शहर की नई लिस्ट

हर महीने की पहली तारीख की तरह आज यानी 1 सितंबर 2026 को भी तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने एलपीजी (LPG) सिलेंडर की नई दरें जारी कर दी हैं. महीने के पहले ही दिन कमर्शियल एलपीजी ग्राहकों की जेब पर महंगाई का असर पड़ा है. राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस (14.2 kg) के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम पूरे देश में 9.50 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. आइए जानते हैं कि आपके शहर में आज से एलपीजी सिलेंडर किस भाव पर मिलेगा और पिछले 13 सालों में 1 सितंबर का गैस ट्रेंड कैसा रहा है.

विज्ञापन

मेट्रो शहरों में कमर्शियल सिलेंडर (19 Kg) के नए रेट्स

आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिल्ली में पहले 2,738 रुपये का मिलने वाला सिलेंडर अब 2747.50 रुपये का हो गया है. जबक‍ि चेन्‍नई में कीमत 2,906 रुपये से बढ़कर 2916.50 रुपये पहुंच गई है. मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 2691.50 रुपये से बढ़कर 2701 रुपये का हो गया है.

विज्ञापन

5 किलो वाला सिलेंडर:
छोटे व्यवसायियों के इस्तेमाल में आने वाला 5 Kg Non-Domestic filled cylinder भी 762 से बढ़कर 764 रुपये का हो गया है. हालांकि, नॉर्मल 5 Kg सिलेंडर 349.50 और XTRALITE 339 रुपये पर ही स्थिर है.

विज्ञापन

सबसे सस्ता और सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर कहां?
देश में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मुंबई में मिल रहा है. यहां घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल 2701 रुपये का है. दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये पर बरकरार है. सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर लेह में है. यहां घरेलू रसोई गैस का दाम 1179 है, जबकि 19 किलो वाला कमर्श‍ियल सिलेंडर 3385.50 रुपये पर पहुंच गया है.

विज्ञापन

13 सालों का हिसाब: कैसा रहता है 1 सितंबर का गैस ट्रेंड?
इंडियन ऑयल (IOCL) के 2014 से 2026 तक के आंकड़ों को देखें, तो दिल्ली में 1 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान 6 बार दाम घटे हैं और 6 बार बढ़े हैं, जबकि 1 साल (2016) कीमतें बिल्कुल स्थिर रही थीं.

पिछले 13 सालों में 1 सितंबर को कमर्शियल सिलेंडर का बदलाव:

विज्ञापन
  • 2014: 32.50 रुपये सस्ता
  • 2015: 41 रुपये सस्ता
  • 2016: कोई बदलाव नहीं
  • 2017: 115 रुपये महंगा (13 साल का सबसे बड़ा झटका)
  • 2018: 47 रुपये महंगा
  • 2019: 50.50 रुपये महंगा
  • 2020: 2 रुपये सस्ता
  • 2021: 70 रुपये महंगा
  • 2022: 91.50 रुपये सस्ता
  • 2023: 157.50 रुपये सस्ता (13 साल की सबसे बड़ी राहत)
  • 2024: 39 रुपये महंगा
  • 2025: 51.50 रुपये सस्ता
  • 2026: 9.50 रुपये महंगा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ