IRCTC Tour Package: गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ अगर आप भी कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आप सस्ते में दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। हालही में आईआरसीटीसी ने अपने यात्रियों के लिए किफायती टूर पैकेज निकाला है, जिसके तहत आप सस्ते में दक्षिण भारत के एक या दो नहीं बल्कि सात मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। इसी के साथ आपको वहां की मार्केट और लोकल जगहों को भी एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा।
इस टूर पैकेज को लेने पर आपको तिरुवन्नामलाई के अरुणाचलम मंदिर, मदुरै मीनाक्षी के अम्मन मंदिर, रामेश्वरम में मौजूद रामनाथस्वामी मंदिर, कन्याकुमारी में स्थित रॉक मेमोरियल और कुमारी अम्मन मंदिर के दर्शन करने का मौका मिलेगा। इसी के साथ आपको त्रिवेन्द्रम के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, तंजावुर में मौजूद बृहदेश्वर मंदिर और त्रिची में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर के दर्शन करने का भी सुनहरा मौका मिलेगा।
मिलेंगी ये सुविधाएं
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से होगी। जहां से आपको ट्रेन के जरिए लेकर जाएगा। 8 रात और 9 दिन के इस टूर पैकेज की शुरुआत 22 जून 2024 से होगी। इस टूर पैकेज की टिकट लेने पर हर एर यात्री को आना-जाना, वहां होटल में रहना और 9 दिन ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा दी जाएगी। भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ये टूर पैकेज SCZBG25 कोड के साथ लिस्टेड है।
ये भी पढ़ें- IRCTC लाया केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री का सस्ता टूर पैकेज, जानें बुकिंग का प्रोसेस
जानें कितना होगा किराया
अगर आप इकोनॉमी कैटेगरी का पैकेज लेते हैं, तो इसके लिए प्रति व्यक्ति 14,250 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, 5 से 11 साल का बच्चा आपके साथ है, तो इसके लिए इकोनॉमी कैटेगरी की टिकट 13,250 रुपये है। स्टैंडर्ड कैटेगरी का पैकेज लेने पर प्रति व्यक्ति का किराया 21,900 रुपये है। वहीं पांच से 11 साल के बच्चे के लिए स्टैंडर्ड कैटेगरी की टिकट 20,700 रुपए है।
कंफर्ट कैटेगरी का पैकेज लेने पर 28,450 रुपए का भुगतान प्रति व्यक्ति को करना होगा। वहीं बच्चों के लिए इस कैटेगरी की टिकट 27,010 रुपये की है। इस टूर पैकेज के बारे में अगर आपको और कोई जानकारी चाहिए या ये पैकेज बुक करना है, तो इसके लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com से ऑनलाइन संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली समेत 6 शहरों में होती है Open Air Movie Screening, जानें टिकट प्राइस से लेकर सब कुछ
संबंधित खबरें
SBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
25 mins agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
56 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
4 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
6 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
7 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
7 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
21 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines