गाड़ी चलाने वालों के लिए राहत भरी खबर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम औंधे मुंह गिरे हैं. पिछले महीने जो ब्रेंट क्रूड 117 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, वो आज 3 नवंबर को लुढ़ककर 104.54 डॉलर पर आ गया है. सिर्फ 2 दिन में ही 9% की गिरावट आई है. इसके पीछे की वजह है अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की खबरें, जिससे बाजार का टेंशन कम हुआ है. भारत के लिए ये डबल राहत है क्योंकि हम अपनी जरूरत का 85% तेल बाहर से खरीदते हैं. लेकिन सवाल यह है कि क्या कच्चे तेल के दाम गिरने का असर आपकी जेब पर पड़ा है? जानिये आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस रेट पर मिल रहे हैं.
तो क्या भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ?
नहीं. कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी देश में तेल कंपनियों ने आज भी दाम नहीं घटाए हैं. रेट लंबे समय से एक ही जगह पर टिके हुए हैं. आज 3 नवंबर को बड़े शहरों में रेट:
दिल्ली- पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.20
नोएडा – पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.56
गुरुग्राम – पेट्रोल ₹102.97, डीजल ₹95.64
फरीदाबाद – पेट्रोल ₹103.28, डीजल ₹95.94
लखनऊ – पेट्रोल ₹101.89, डीजल ₹95.36
पटना – पेट्रोल ₹113.37, डीजल ₹99.36
जयपुर – पेट्रोल ₹112.69, डीजल ₹97.78
रांची – पेट्रोल ₹105.26, डीजल ₹100.49
भोपाल – पेट्रोल ₹114.57, डीजल ₹99.64
चंडीगढ़ – पेट्रोल ₹101.51, डीजल ₹89.47
देहरादून – पेट्रोल ₹100.55, डीजल ₹95.93
शिमला – पेट्रोल ₹103.25, डीजल ₹95.21
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भले ही आज सरकारी तेल कंपनियों ने रेट में बदलाव न किया हो, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड का 104 डॉलर के आसपास आना भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत है. अगर यह गिरावट आगे भी जारी रहती है, तो आने वाले दिनों में आम जनता को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.