Diwali Bonus Update: सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये

Uttarakhand Diwali Bonus Update: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए 30 दिन के एडहॉक बोनस को मंजूरी दी है. पात्र कर्मचारियों को 6,908 रुपये तक का फायदा मिलेगा. जानिए पूरी डिटेल्स.

Diwali Bonus 2026 news uttarakhand

उत्‍तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली पर 30 दिन का एडहॉक बोनस म‍िल रहा है. (फोटो- एआई)

दीपावली का पावन पर्व नजदीक आते ही देश भर के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की निगाहें सिर्फ एक ही चीज पर टिकी होती हैं- दिवाली बोनस (Diwali Bonus). केंद्र सरकार के बाद अब राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए झोली खोल दी है. ताजा खबर देवभूमि उत्तराखंड से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को दिवाली का शानदार तोहफा दिया है. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 30 दिन के एडहॉक बोनस को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 6,908 रुपये तक का बोनस मिलेगा. जान‍िये इस बोनस का फायदा किन-किन कर्मचारियों को मिलने वाला है और इसके क्या नियम हैं.

विज्ञापन

किसे मिलेगा 6,908 रुपये का यह बोनस?

उत्तराखंड वित्त विभाग से जारी शासनादेश के मुताबिक, इस बार के बोनस का दायरा काफी बड़ा रखा गया है, जिससे हजारों कर्मचारियों की दिवाली रोशन होने वाली है. ग्रुप C और ग्रुप D के कर्मचारियों को बोनस का पूरा लाभ मिलेगा. इसके अलावा ग्रुप B के अराजपत्रित कर्मचार‍ियों को इसका लाभ म‍िलेगा, जिनका ग्रेड पे 4,800 रुपये तक है या नए वेतनमान के मुताबिक लेवल-8 यानी 47,600 से 1,51,100 रुपये के वेतन स्तर तक आते हैं. वे इस दायरे में शामिल हैं. हालांक‍ि यह लाभ सिर्फ नियमित कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि कार्यप्रभारित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों के पात्र कर्मचारियों और निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले दैनिक वेतनभोगियों को भी दिया जाएगा.

विज्ञापन

किसे नहीं मिलेगा इस बोनस का फायदा?
जो कर्मचारी पहले से ही किसी अन्य उत्पादकता आधारित बोनस योजना का हिस्सा हैं, उन्हें इस एडहॉक बोनस का लाभ नहीं दिया जाएगा. दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बोनस पाने के लिए सरकार से तय की गई सभी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा.

त्योहार की खरीदारी के लिए एक्सट्रा फंड
द‍िवाली से ठीक पहले राज्य सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है. 6,908 रुपये तक की यह राशि कर्मचारियों के लिए त्योहार पर दीये जलाने, मिठाइयां खरीदने और परिवार के साथ खुशियां बांटने के लिए एक शानदार एक्सट्रा फंड साबित होगी. वित्त विभाग ने आदेश जारी कर प्रक्रिया तेज कर दी है, ताकि समय रहते सभी पात्र कर्मचारियों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जा सकें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ