सोशल मीडिया पर चल रहे वायरल दावे को PIB ने झूठा बताया है (फोटो - एआई)
अगर आपके पास भी WhatsApp, इंस्टाग्राम या एक्स (X) पर पीले रंग का 1,000 रुपये का नया नोट आने का मैसेज या वीडियो आया है, तो संभल जाइए. सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से यह दावा बहुत तेजी से वायरल हो रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 1000 रुपये का नया नोट जारी कर दिया है या जल्द ही इसे बाजार में लाने वाला है. इस खबर के फैलते ही आम लोगों के बीच भ्रम और चर्चा का माहौल बन गया. लेकिन क्या इस बात में थोड़ी सी भी सच्चाई है? जानिये सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इस पर क्या खुलासा किया है.
विज्ञापन
🚨 FAKE ₹1,000 NOTE ALERT!
Several social media posts claim that a new ₹1,000 note has been issued.#PIBFactCheck
❌ This claim is fake.
✅ The @RBI has made no announcement regarding the issuance of a new ₹1,000 note.
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे का पूरी तरह से खंडन किया है और इसे पूरी तरह से फर्जी (Fake) बताया है. PIB Fact Check ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अलर्ट जारी करते हुए साफ किया – दावा झूठा है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 1,000 रुपये का नया नोट जारी करने से जुड़ी कोई घोषणा नहीं की है.
विज्ञापन
अफवाहों से बचें: आम जनता से अपील की गई है कि वे ऐसी किसी भी असत्यापित खबर पर भरोसा न करें और न ही इसे आगे शेयर करें. अगर आपको भी दिखे फर्जी खबर, तो उसकी शिकायत यहां कर सकते हैं: वॉट्सएप नंबर: +91 8799711259 ईमेल ID: factcheck@pib.gov.in
देश में अभी कौन-कौन से नोट चलन में हैं? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की महात्मा गांधी सीरीज के तहत देश में फिलहाल 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपये के नोट ही कानूनी रूप से मान्य और चलन में हैं.
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर तैर रही 1000 रुपये के नए नोट की तस्वीरें पूरी तरह से फेक और एडिटेड हैं. बाजार में ऐसा कोई नोट नहीं आया है. किसी भी वित्तीय या सरकारी खबर पर विश्वास करने से पहले केवल RBI की आधिकारिक वेबसाइट या PIB जैसे भरोसेमंद स्रोतों से ही पुष्टि करें.