WWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns के ऊपर 'जानलेवा' हमला, John Cena का ऐतिहासिक ऐलान
WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. फैंस को बड़ी चीजें देखने को मिलीं. रोमन रेंस और जॉन सीना का जलवा देखने को मिला. स्टोरीलाइन को शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या हुआ.

WWE Raw: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट क्राउन ज्वैल होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी ने बड़े मैचों का ऐलान किया है. इससे पहले Raw का अंतिम एपिसोड भी खत्म हो गया है. शो में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. सभी टॉप रेसलर्स ने ने खूब दिल जीता. वुमेंस डिवीजन की स्टोरीलाइन को भी आगे बढ़ाया गया. रोमन रेंस भी एक्शन में दिखे. जॉन सीना ने जबरदस्त अंदाज में एंट्री की. उनका दर्शकों ने स्वागत किया. कंपनी ने शो को शानदार बनाने के लिए पहले से ही बड़े ऐलान किए थे. आइए आपको बताते हैं कि एपिसोड में क्या-क्या हुआ.
रोमन रेंस का सैगमेंट
2 / 7रोमन रेंस ने शो की शुरुआत की. उन्होंने सैमी ज़ेन और 946 ग्रुप के बारे में बात की. जल्द ही सैगमेंट में सैमी ने एंट्री की. रोमन ने उनकी जमकर बेइज्जती की. रेंस ने कहा कि सैमी को उनकी वजह से ही सफलता मिली है. साथ ही उन्होंने सैमी को दूसरे नंबर का चैंपियन बताया. सैमी ने भी अपनी बात रखी. अंत में रेंस ने उनसे कहा कि क्राउन ज्वैल में वो उन्हें एक्नॉलेज करेंगे. रेंस ने दावा किया कि वो क्राउन ज्वैल में सैमी का बुरा हाल करेंगे. सैमी काफी गुस्से में दिखे. (Photo: WWE.com)
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
3 / 7चैड गेबल ने ईथन पेज के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच बहुत ही तगड़ा मैच हुआ. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. गेबल को बीच में चोट भी लग गई थी. हालांकि उन्होंने मैच जारी रखा. इसका फायदा पेज को मिला. उन्होंने गेबल को अपना फिनिशिंग मूव लगाकर अंत में हरा दिया. इस तरह वो कंपनी के नए चैंपियन बने. गेबल ने समरस्लैम में टाइटल जीता था. अब उनके टाइटल रन का अंत हो गया है. (Photo: WWE.com)
सिक्स-वुमेंस टैग टीम मैच
4 / 7लिव मॉर्गन, रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज का मुकाबला इयो स्काई, चेल्सी ग्रीन और टिफनी स्ट्रेटन के साथ हुआ. इस मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. जजमेंट डे की केमिस्ट्री शानदार रही. वहीं स्काई ने भी हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाए. अंत में मॉर्गन ने ग्रीन को ओविलियन मूव लगाकर पिन करते हुए अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई. (Photo: WWE.com)
जॉन सीना की वापसी
5 / 7जॉन सीना ने एंट्री की. उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट होगा. उन्होंने एक चैंपियनशिप का अनावरण भी किया. सीना ने इस टूर्नामेंट के लिए सबसे पहले कोडी रोड्स को इनवाइट किया. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. रैंडी ऑर्टन का म्यूजिक बजा. सीना इसके बाद वहां से चले गए. रैंडी और कोडी के बीच प्रोमो सैगमेंट हुआ. रैंडी ने कोडी को धमकी दी. रैंडी ने कहा कि वो क्राउन ज्वैल में कोडी का बुरा हाल करने वाले हैं. (Photo: WWE.com)
सिक्स-मैन टैग टीम मैच
6 / 7ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर का मुकाबला पेंटा, जे'वॉन ली और ड्रेगन ली के साथ हुआ. इस मैच में भी तगड़ा एक्शन देखने को मिला. विज़न ग्रुप का तालमेल अच्छा रहा. एवंस ने भी अपने तगड़े मूव्स लगाए. अंत में ब्रॉन ब्रेकर के स्पीयर से वो नहीं बच पाए. ब्रेकर ने एवंस को पिन करते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई. ब्रेकर मैच के बाद भी काफी गुस्से में थे. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट
7 / 7मेन इवेंट में सोलो सिकोआ और रॉयस कीज का मैच हुआ. इस मैच में कीज के साथियों ने दखलअंदाजी की. मैच रद्द हो गया. इसके बाद सोलो के ऊपर हमला हुआ. उन्हें बचाने के लिए रोमन रेंस अपनी ब्लडलाइन के साथ बाहर आए. रिंग में रोमन का दबदबा देखने को मिला. वो कीज को स्पीयर मारने वाले थे लेकिन अचानक क्रूज मोंटाना ने आकर उनके ऊपर हमला कर दिया. मोंटाना ने कीज के ग्रुप को ज्वाइन किया. इसके बाद सभी ने मिलकर ब्लडलाइन के ऊपर खूब अटैक किया. रेंस की हालत भी खराब हो गई है. इस पूरे मौके का फायदा अंत में सैमी ज़ेन ने उठाया. उन्होंने रेंस को हैलुवा किक लगाई. (Photo: WWE.com)