Noida Metro Aqua Line Timing Change: नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन, पीक आवर्स के भी न‍ियम बदले

Noida Metro Aqua Line Update: NMRC ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का समय 85 मिनट बढ़ा दिया है. अब रात 11:25 तक मिलेगी ट्रेन, पीक आवर्स में वेटिंग टाइम कम होगा. जानिए एक्‍वा लाइन टाइमिंग और विस्तार के नए नियम.

Noida Metro Aqua Line New Timings

नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का समय बढ़ा द‍िया गया है. (फोटो - एआई)

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच एक्‍वा लाइन (Aqua Line) से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है. नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने एक्‍वा लाइन की टाइमिंग में बड़ा बदलाव करते हुए मेट्रो सेवा की कुल अवधि को 85 मिनट यानी करीब डेढ़ घंटा बढ़ा दिया है. अब देर रात तक सफर करने वाले यात्रियों और पीक आवर्स में दफ्तर या कॉलेज आने-जाने वालों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन

अब रात 11:25 बजे मिलेगी आखिरी ट्रेन

NMRC के अनुसार, अब नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन (Depot Station) तक आखिरी मेट्रो रात 11:25 बजे रवाना होगी. इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा दिल्ली से आने वाले यात्रियों को होगा. अगर कोई यात्री दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से सेक्टर-52 उतरकर एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन से ग्रेटर नोएडा जाना चाहता है, तो उसे अब रात 11:25 बजे तक आसानी से कनेक्टिंग ट्रेन मिल जाएगी.

विज्ञापन

पीक आवर्स में घटेगा वेटिंग टाइम
सुबह और शाम के बिजी टाइम (Peak Hours) में प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के लिए यात्रियों का इंतजार लगभग 1 मिनट कम हो जाएगा.

पहले फ्रीक्‍वेंसी: 7 मिनट 30 सेकंड
अब नई फ्रीक्‍वेंसी: 6 मिनट 35 सेकंड

विज्ञापन

NMRC के महाप्रबंधक अंजनी कुमार ने बताया कि ये नए नियम 1 नवंबर से लागू कर दिए गए हैं. इससे त्योहारी सीजन के दौरान देर रात सफर करने वालों को सहूलियत मिलेगी और स्टेशनों पर भीड़ का दबाव कम होगा.

यात्रियों की संख्या 1 लाख पार, हालिया सुधारों का असर
टिकटिंग में सुधार, ऑनलाइन QR कोड व्यवस्था और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) शुरू होने के बाद नोएडा मेट्रो में यात्रियों की संख्या में 20 फीसदी से अधिक का इजाफा देखा गया है. पहले जहां रोजाना करीब 85 हजार लोग सफर करते थे, वहीं अब यह आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया है. 28 अगस्त को सेक्टर-51 (एक्‍वा लाइन) और सेक्टर-52 (ब्लू लाइन) के बीच स्काईवॉक (Skywalk) जनता के लिए शुरू कर दिया गया था, जिससे यात्रियों को बिना बाहर निकले स्टेशन बदलने की सुविधा मिल रही है.

विज्ञापन

एक्‍वा लाइन का होने जा रहा है विस्तार
नोएडा मेट्रो के विस्तार को लेकर भी तेजी से काम चल रहा है. ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक के विस्तार के लिए NMRC ने एलएंडटी (L&T) के साथ करार किया है. बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 (11.5 किमी) तक यह एक नया रूट बनेगा, जिससे यात्रियों को सीधा फायदा होगा. दूसरी ओर सेक्टर-51 से सेक्टर-4 (ग्रेटर नोएडा वेस्ट) तक 5 स्टेशनों वाले तीसरे कॉरिडोर की DPR केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के इंतजार में है.

एक्‍वा लाइन के 21 मुख्य स्टेशन
नोएडा में 15 और ग्रेटर नोएडा में 6 प्रमुख स्टेशन शामिल हैं:

विज्ञापन

नोएडा सेक्टर 51 (ब्लू लाइन सेक्टर-52 से कनेक्टेड)

नोएडा सेक्टर 50

विज्ञापन

नोएडा सेक्टर 76

नोएडा सेक्टर 101

विज्ञापन

नोएडा सेक्टर 81

एनएसईजेड (NSEZ)

विज्ञापन

नोएडा सेक्टर 83

नोएडा सेक्टर 137

विज्ञापन

नोएडा सेक्टर 142

नोएडा सेक्टर 143

विज्ञापन

नोएडा सेक्टर 144

नोएडा सेक्टर 145

विज्ञापन

नोएडा सेक्टर 146

नोएडा सेक्टर 147

विज्ञापन

नोएडा सेक्टर 148

नॉलेज पार्क II (Knowledge Park II)

विज्ञापन

परी चौक (Pari Chowk – Greater Noida)

अल्फा 1 (Alpha 1)

विज्ञापन

डेल्टा 1 (Delta 1)

जीएनआईडीए कार्यालय (GNIDA Office)

विज्ञापन

डिपो स्टेशन (Depot Station – Greater Noida)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ