11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, रणजी में केरल के खिलाफ मचाया कोहराम

Urvil Patel Century: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में गुजरात के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने केरल के खिलाफ शतक जड़ा. उन्होंने 100 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उर्विल CSK का हिस्सा हैं और उनका शतक ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली फ्रेंचाइजी के लिए अच्छी खबर है.

urvil patel csk century

उर्विल पटेल ने रणजी ट्रॉफी में शतक जड़ दिया (Image: ANI and Jiohotstar Screengrab)

Urvil Patel Century: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में उर्विल पटेल ने केरल के खिलाफ अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कोहराम मचाया. CSK का यह स्टार बल्लेबाज काफी अच्छी फॉर्म में है और अब उन्होंने गुजरात के लिए फिर से शानदार पारी खेली. रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ उन्होंने 109.9 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और जोरदार शतक जड़ दिया. IPL 2027 से पहले उर्विल का शानदार फॉर्म में नजर आना CSK के लिए एक सकारात्मक खबर है.

विज्ञापन

उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक

गुजरात और केरल के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में उर्विल पटेल नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने आते ही बड़े शॉट्स खेलना शुरू कर दिए. उर्विल काफी तेजी से अपने शतक की ओर बढ़े और सिर्फ 91 गेंदों में सेंचुरी लगा दी. उर्विल ने इस पारी में 109.9 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उन्होंने शतक पूरा करने के लिए 11 चौके और 4 छक्के लगाए. CSK के इस स्टार बल्लेबाज ने शानदार अंदाज में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने ओवर में दो छक्के लगाए और फिर एक डॉट खेलने के बाद जोरदार चौका लगाकर हंड्रेड पूरा किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘उन्हें मैच खेलने की जरूरत है…’, कप्तान शुभमन गिल ने दिया हार्दिक पांड्या की वापसी पर अपडेट

रणजी ट्रॉफी में लगातार प्रभावित कर रहे हैं उर्विल

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में उर्विल पटेल ने गुजरात के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने 4 मैचों में हिस्सा लिया है और खबर लिखे जाने तक 5 पारियों में 382 रन बनाए हैं. उनका औसत 95.50 का है और उन्होंने 99.73 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. इस सीजन में वह 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

उर्विल की फॉर्म CSK के लिए अच्छे संकेत

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल को CSK का फ्यूचर स्टार माना जा रहा है. IPL के पिछले सीजन में उर्विल को सीमित मौके मिले और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया. उर्विल ने 7 मैचों में 201.56 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए. उनका सर्वाधिक स्कोर इसी बीच 64 रन रहा.

IPL 2027 से कुछ महीनों पहले उर्विल पटेल बेहतरीन फॉर्म में हैं और जिस तरह से वह घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं, उन्हें CSK द्वारा प्लेइंग 11 में प्राथमिकता दी जा सकती है. उर्विल आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में काफी प्रभावी साबित हो सकते हैं. CSK को उम्मीद होगी कि पटेल की यह शानदार फॉर्म IPL 2027 तक जारी रहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ