IRCTC लाया केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री का सस्ता टूर पैकेज, जानें बुकिंग का प्रोसेस

Char Dham Yatra From Delhi IRCTC Tour Package: श्रद्धालुओं को हर साल चार धाम यात्रा का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस समय गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमुनोत्री के कपाट खुल हुए हैं। ऐसे में यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी एक नया टूर पैकेज लेकर आया है, जिसके तहत वो सस्ते में श्रद्धालुओं को चार धाम यात्रा की सैर करा रहा है।

IRCTC Tour Package

Char Dham Yatra From Delhi IRCTC Tour Package: गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप भी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसे में अब आप सस्ते में चार धाम यात्रा कर सकते हैं। हालही में आईआरसीटीसी ने अपने नए टूर पैकेज की घोषणा की है, जिसके तहत वो दिल्ली से चार धाम की यात्रा करा रहा है। 12 दिन के इस टूर के दौरान आपको केदारनाथ के साथ-साथ बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री घूमने का मौका मिलेगा। चलिए विस्तार से जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से चार धाम यात्रा करा रहा IRCTC

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली से होगी। जहां से आपको रोड के जरिए बस से लेकर जाया जाएगा। 11 रात और 12 दिन के इस टूर पैकेज की शुरुआत 15 जून और 15 सितंबर 2024 से होगी। इस टूर पैकेज की टिकट लेने पर प्रत्येक यात्री को आना-जाना, वहां रहन और 11 दिन ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी। भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ये टूर पैकेज NDH24 कोड के साथ लिस्टेड है।

विज्ञापन

जानें कितना है किराया

अगर आप सिंगल व्यक्ति की टिकट बुक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 91,550 रुपए का पैकेज लेना होगा। दो लोगों के लिए पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 57,000 रुपए है। वहीं तीन लोगों की टिकट खरीदने पर पैकेज की कीमत 30,910 रुपए प्रति व्यक्ति आएगी।

आपके साथ 5 से 11 साल का बच्चा है, जिसके लिए आपको वहां रुकने के लिए अलग से बेड चाहिए, तो फिर पैकेज की कीमत 30,910 रुपए प्रति व्यक्ति पड़ेगी। जबकि आपके साथ 5 साल से 11 साल का बच्चा है, लेकिन उसके लिए आपको अलग से बेड नहीं चाहिए, तो इसके लिए पैकेज की कीमत 20,480 रुपए प्रति व्यक्ति है।

विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा रजिस्ट्रेशन

अगर आपको चार धाम यात्रा का ये पैकेज बुक करना है, तो इसके लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाकर बुक कर सकते हैं। इसके अलावा 8595936696 नंबर पर संपर्क भी कर सकते हैं। बता दें कि चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद हो गए हैं। इसलिए वहां जाने से पहले ही अपनी टिकट बुक कर लें। इस साल 15 अप्रैल से चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई थी, जो जून माह तक खुली रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ