Gold Price Update: खुशखबरी! 5800 रुपये तक सस्ता हुआ सोना, चांदी 23600 रुपये लुढ़की
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update: त्योहारों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। दुर्गापूजा और दिवाली जैसे त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में अगर आप भी सस्ता सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास बढ़ियां मौका है। सोने की कीमत में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है। भारतीय सर्राफा बाजार में फिलहाल सोना 50302 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 56338 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इतना ही नहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5800 और चांदी 23600 रुपये सस्ता मिल रही है।
अभी पढ़ें – PM Kisan Yojana: इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त, लिस्ट में चेक करें अपना नाम
गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं।
शुक्रवार को सोना (Gold Price) 299 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50302 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Rate) 498 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50003 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price) 680 रुपये महंगा होकर 56338 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 1134 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 55658 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 299 महंगा होकर 50302 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 298 रुपया महंगा होकर 50101 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 274 रुपया महंगा होकर 46077 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 225 रुपया महंगा होकर 37727 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 175 रुपये महंगा होकर 29427 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5898 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 23642 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: