PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के 12 करोड़ से ज्यादा लंबे समय से 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार 24 अक्टूबर यानी दिवाली से पहले किसानों के खातों में 12वीं किस्त की रकम ट्रांसफर कर देगी है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अब तक 11 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं। अब बारी 12वीं किस्त की है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच ट्रांसफर की जाती है। दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच ट्रांसफर की जाती है। तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है। ऐसे साल में 6 हजार रुपये की मदद सरकार की तरफ से किसानों को दी जाती है।

आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, ऐसे करें चेक (PM Kishan Samman Nidhi Scheme)

  1. आधिकारिक वेबसाइट- pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. आपको ‘Beneficiary Status’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  3. यहां एक नया पेज खुलेगा।
  4. अपने आधार नंबर, बैंक खाते में से कोई एक विकल्प चुनें।
  5. आप इन 2 नंबरों के जरिए चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आएंगे या नहीं।
  6. इन दोनों में से किसी एक का नंबर दर्ज करें, आपको ‘Get Data’ पर क्लिक करना होगा
  7. सभी लेनदेन का विवरण देखें।

अभी पढ़ें – 7th Pay Commission: 78 दिन का बोनस देगी सरकार, जानें किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा

ई-केवाईसी नहीं कराने वाले को हो सकती है दिक्कत

जानकारी के मुताबिक जिन किसानों ने अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उन्हें 12वीं किस्त का लाभ लेने में दिक्कतें आ सकती हैं। गौरतलब है सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2022 तय की थी, जो बीत चुका है। नियमों के मुताबिक इस योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर कोई लाभार्थी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो उनके अगली किस्त के पैसे अटक सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ