---विज्ञापन---

बिजनेस

Gold Rate: अच्‍छा भला ग‍िर रहा था, फ‍िर तेजी में आया सोने का भाव; चेक करें लेटेस्‍ट कीमत

सोने के दाम में नाटकीय पर‍िवर्तन देखने को म‍िल रहा है. शाम 5 बजे से पहले भयंकर ग‍िरावट देखने वाले सोने के भाव में अचानक तेजी आ गई है. हालांक‍ि चांदी में अब भी ग‍िरावट का रुख है. लेटेस्‍ट चेक करें:

Author Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 2, 2026 18:08
भारी ग‍िरावट के बाद एक बार फ‍िर सोने के दाम में तेजी आ गई है

MCX Gold Price Today: सोने के बाजार में पिछले 48 घंटों में जो हुआ है, वह किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं है. कल और आज सुबह की भारी गिरावट के बाद दोपहर सत्र के बाद कीमतों में रिकवरी देखने को मिल रही है. इसे हम डेड कैट बाउंस या निचले स्तरों पर खरीदारी कह सकते हैं. MCX पर 24 कैरट सोने के भाव में अभी शाम 6 बजे 1,556 रुपये यानी 1.05 फीसदी की तेजी देखने को म‍िल रही है. इस फ्रेश बढ़त के बाद सोने का भाव 149,309 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर आ गया है.

Budget 2026 : सस्‍ता हो जाएगा अब विदेशी सामान! झोला भर ले आएं सोने के गहने और इलेक्‍ट्रॉन‍िक्‍स

---विज्ञापन---

हालांक‍ि चांदी के भाव में अभी ग‍िरावट जारी है, लेक‍िन चांदी की ग‍िरावट भी कम हुई है. MCX पर मार्च कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाली चांदी के दाम में अभी 7,259 यानी 2.73 प्रत‍िशत की कमी आई है. इसके बाद चांदी की कीमत 258,393 प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर आ गई है. आइये जानते हैं क‍ि सोने के दाम में नाटकीय पर‍िवर्तन क्‍यों देखने को म‍िल रहा है.

गिरावट के बाद अचानक ‘तेजी’ क्यों आई?

वैल्यू बाइंग (Value Buying): जब कीमतें अचानक 20-30% गिर जाती हैं, तो बड़े ज्वेलर्स और निवेशक इसे सस्ता मानकर खरीदारी शुरू कर देते हैं. इसी फ्रेश बाइंग ने भाव को वापस ऊपर धकेला है.

---विज्ञापन---

Gold Silver Price: सोने चांदी के दाम में ग‍िरावट जारी, जानें आज क‍ितना सस्‍ता हो गया सोना-चांदी

शॉर्ट कवरिंग: जिन लोगों ने कीमतें गिरने पर सट्टा लगाया था (Short Selling), वे अब अपना मुनाफा बुक करने के लिए वापस सोना खरीद रहे हैं, जिससे डिमांड और दाम दोनों बढ़ गए.

ग्लोबल बाउंस: अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में भी सोना $4,600 और चांदी $79 के ऊपर वापस आ गए हैं, जिसका सीधा असर भारत के रेट्स पर पड़ा है.

First published on: Feb 02, 2026 06:07 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.