---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Budget 2026 : सस्‍ता हो जाएगा अब विदेशी सामान! झोला भर ले आएं सोने के गहने और इलेक्‍ट्रॉन‍िक्‍स

विदेश यात्रा करने वालों और NRI दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. क्‍योंक‍ि व‍िदेश से अब कुछ चीजों को लाना सस्‍ता हो जाएगा. आइये आपको बताते हैं क‍ि सरकार ने बजट में क्‍या कदम उठाए हैं.

---विज्ञापन---

अगर आपका अक्‍सर व‍िदेश आना जाना होता है, तो ये खबर आपको जरूर खुश कर देगी. अगर आप विदेश से कोई खास इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे iPhone, लैपटॉप या सोने के गहने लाने का प्लान कर रहे हैं, तो नए नियमों के हिसाब से आपकी अब बचत ज्‍यादा होगी. क्‍योंक‍ि सरकार ने व‍िदेश से लाई जा रही वस्‍तुओं पर टैक्‍स का दायरा बढ़ा द‍िया है.

50 हजार की जगह अब 75 हजार की शॉपिंग ‘टैक्स फ्री’

अब तक नियम यह था कि अगर आप विदेश से भारत लौट रहे हैं, तो आप अपने साथ 50,000 रुपये तक का नया सामान जैसे परफ्यूम, गैजेट्स, कपड़े या गिफ्ट्स बिना किसी कस्टम ड्यूटी (Tax) दिए ला सकते थे.आज 2 फरवरी से लागू बदलाव के अनुसार अब यह लिमिट बढ़ाकर 75000 रुपये कर दी गई है. यानी अब आप 25000 का एक्स्ट्रा सामान बिना टैक्स दिए ला सकते हैं. अगर सामान की कीमत 75000 से ज्यादा होगी, तभी आपको टैक्स देना होगा.

---विज्ञापन---

Gold Rate Today : आज सस्‍ता हुआ है, क्‍या कल फ‍िर महंगा होने वाला है सोना?

इलेक्‍ट्रॉन‍िक सामान पर छूट
अगर आप दुबई या अमेरिका से एक ऐसा फोन लाते हैं जिसकी कीमत भारतीय रुपयों में 1,10,000 रुपये है, तो पुराना नियम के अनुसार 50,000 रुपये की छूट मिलती थी, बाकी 60,000 रुपये पर आपको लगभग 38.5% कस्टम ड्यूटी देनी पड़ती थी. लेक‍िन आज से लागू नए न‍ियम के अनुसार 75,000 की छूट मिलेगी. अब आपको सिर्फ बचे हुए 35,000 रुपये पर ही टैक्स देना होगा. यानी आपको करीब 9,000 से 10,000 के टैक्स की सीधी बचत होगी.

---विज्ञापन---

सोने के गहनों (Jewellery) पर छूट
यह नियम उन भारतीयों के लिए है जो कम से कम 1 साल से विदेश में रह रहे हैं और अब भारत लौट रहे हैं. पुरुष अपने साथ 20 ग्राम तक के सोने के गहने बिना टैक्स दिए ला सकते हैं. पहले यह सीमा कम थी या उसकी वैल्यू लिमिट कम थी. जबक‍ि महिलाएं अपने साथ 40 ग्राम तक के सोने के गहने टैक्स-फ्री ला सकती हैं.

इस बात पर गौर करें क‍ि यह छूट सिर्फ पहने हुए या साथ लाए गए गहनों (Jewellery) पर है, सोने के सिक्कों या ईंट (Gold Coins/Bars) पर नहीं है.

---विज्ञापन---

शराब और सिगरेट के नियम (वही रहेंगे)
भले ही शॉपिंग की लिमिट बढ़ गई हो, लेकिन कुछ चीजों की सीमा पहले जैसी ही रहने की उम्मीद है. जैसे क‍ि आप अभी भी अधिकतम 2 लीटर शराब और 100 सिगरेट ही ड्यूटी-फ्री ला सकते हैं.

लैपटॉप के लिए विशेष नियम
भारत में एक लैपटॉप (इस्तेमाल किया हुआ या नया) लाने पर आमतौर पर पूरी छूट मिलती है, बशर्ते वह एक ही हो. इसे 75,000 की लिमिट से अलग रखा जाता है. क्‍योंक‍ि इसे ‘Duty-Free Personal Effect’ माना जाता है. लेकिन अगर आप एक साथ 2-3 लैपटॉप लाते हैं, तो वे 75,000 की लिमिट में गिने जाएंगे और आपको टैक्स देना होगा.

---विज्ञापन---

नए न‍ियम कब से लागू हो रहे हैं ?
यह आज यानी 2 फरवरी 2026 से प्रभावी हो गया है. तो अगर आपकी या आपके किसी परिचित की फ्लाइट आज या आज के बाद भारत लैंड कर रही है, तो उन्हें इस बढ़ी हुई लिमिट का फायदा मिलेगा.

ये जरूरी बातें याद रखें:
सिक्के और ईंट (Coins/Bars):
याद रखें, ऊपर दी गई छूट सिर्फ गहनों पर है. अगर आप सोने के सिक्के या बिस्किट लाते हैं, तो आपको पहले ग्राम से ही भारी कस्टम ड्यूटी देनी होगी.

---विज्ञापन---

बिल साथ रखें: हमेशा अपने खरीदे हुए सामान का बिल अपने पास रखें. कस्टम अधिकारी वैल्यू चेक करने के लिए इसकी मांग कर सकते हैं.

लाल और हरा चैनल: अगर आपके सामान की कीमत 75000 रुपये से कम है, तो आप ‘Green Channel’ से जा सकते हैं. अगर ज्यादा है, तो खुद ‘Red Channel’ पर जाकर डिक्लेयर करें, वरना जुर्माना लग सकता है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 02, 2026 10:17 AM
End of Article

About the Author

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं। News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। बी.कॉम की पढ़ाई द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से की है और YMCA, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Read More

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं। News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। बी.कॉम की पढ़ाई द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से की है और YMCA, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola