मिडल ईस्ट संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा दांव, 2.5 लाख करोड़ के सुरक्षा चक्र से बचेगा आपका बिजनेस

मोदी सरकार ला रही है 2.5 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी स्कीम। अब बिना गारंटी मिलेगा सस्ता लोन और 90% रिस्क लेगी सरकार। एविएशन और MSME सेक्टर के लिए बड़ी राहत! पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

pm modi on Reservation Bill
विज्ञापन

आज 7 अप्रैल 2026 है और दुनिया की नजरें ईरान-इजरायल युद्ध पर टिकी हैं। युद्ध की वजह से सप्लाई चेन टूट रही है, तेल महंगा हो रहा है और बिजनेस पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे मुश्किल समय में केंद्र सरकार भारतीय कंपनियों और छोटे कारोबारियों (MSMEs) को डूबने से बचाने के लिए एक महा-प्लान लेकर आ रही है। खबर है कि सरकार जल्द ही ₹2.5 लाख करोड़ की एक क्रेडिट गारंटी स्कीम (Credit Guarantee Scheme) लॉन्च करने वाली है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यह स्कीम क्या है और इससे आपको क्या फायदा होगा।

क्या है यह ₹2.5 लाख करोड़ का सुरक्षा कवच?

यह स्कीम असल में ECGLS (इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम) का ही एक बड़ा और नया रूप है। याद है 2020 में कोविड के दौरान सरकार ने छोटे कारोबारियों को बिना गारंटी के लोन दिलाने के लिए ऐसी ही स्कीम शुरू की थी? अब उसी तर्ज पर पश्चिम एशिया संकट (West Asian Crisis) से निपटने के लिए इसे दोबारा लाया जा रहा है।

विज्ञापन

90% गारंटी: सरकार बनेगी आपकी गारंटर
बिजनेस लोन लेते समय सबसे बड़ी दिक्कत होती है गारंटी या सिक्योरिटी की। इस नई स्कीम की सबसे खास बात यह है क‍ि बिना किसी सिक्योरिटी के लोन म‍िलेगा। आपको बैंक को अपनी जमीन या सोना गिरवी रखने की जरूरत नहीं होगी। इसमें 90% रिस्क सरकार का होगा। अगर कोई कंपनी लोन नहीं चुका पाती (डिफॉल्ट), तो बैंक के नुकसान की 90% भरपाई सरकार (NCGTC) करेगी। इससे बैंक बिना डरे बिजनेस को पैसा देंगे।

किन सेक्टरों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?
सरकार का मकसद उन सेक्टरों को लिक्विडिटी (पैसे की उपलब्धता) देना है जो युद्ध की वजह से कैश संकट झेल रहे हैं। खासकर एविएशन (Aviation) सेक्‍टर। ईरान संकट के कारण फ्लाइट रूट्स बदल गए हैं और फ्यूल महंगा हो गया है। एयरलाइंस को इस वक्त सबसे ज्यादा मदद की जरूरत है।

दूसरे स्‍थान पर है MSMEs (लघु उद्योग)। छोटे कारखाने और एक्सपोर्टर्स, जिनका माल अटक गया है। हर वो सेक्टर जो बढ़ती लागत और सप्लाई चेन में रुकावट से परेशान है। इन सेक्‍टरों को सबसे ज्‍यादा लाभ म‍िलेगा।

विज्ञापन

स्कीम की 5 बड़ी बातें:
ब्याज दर की सीमा (Cap):
पिछली बार बैंकों के लिए ब्याज 9.25% और NBFCs के लिए 14% तय था, इस बार भी इसे ‘सस्ता’ रखने की कोशिश होगी।

मोरेटोरियम सुविधा: आपको लोन लेने के पहले साल सिर्फ ब्याज देना होगा, मूलधन (Principal) चुकाने के लिए एक साल की छूट मिल सकती है।

विज्ञापन

समय सीमा: यह स्कीम 4 साल के लिए वैध होने की उम्मीद है।

कोई अतिरिक्त गारंटी नहीं: कर्ज लेने के लिए आपको कोई एक्स्ट्रा कोलैटरल नहीं देना होगा।

विज्ञापन

कैबिनेट की मंजूरी: यह प्रस्ताव कैबिनेट के पास भेज दिया गया है और आने वाले कुछ ही दिनों में इसका आधिकारिक ऐलान हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ