Share Market Bloodbath: सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 22600 के करीब; ट्रंप की धमकी ने बिगाड़ा बाजार का मूड

बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। आज सेंसेक्स 500 अंक नीचे द‍िख रहा है। ट्रंप की ईरान को नर्क वाली धमकी ने गदर मचा द‍िया है। तेल के दाम में भी $110 के पार हो गए हैं । क्या ये बड़ी मंदी की आहट है?

share market fall

सप्‍ताह के पहले ही द‍िन शेयर बाजार में जोरदार ग‍िरावट

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार के लिए हफ्ते की शुरुआत काफी भारी रही है। सोमवार सुबह बाजार खुलते ही निवेशकों में अफरा-तफरी का माहौल दिखा। सेंसेक्स (Sensex) करीब 500 अंकों की गिरावट के साथ 72,815 के स्तर पर आ गया, वहीं निफ्टी (Nifty) भी 100 से ज्यादा अंक टूटकर 22,610 के पास संघर्ष करता नजर आया।

विज्ञापन

इस ब्लडबाथ के पीछे घरेलू कारणों से ज्यादा वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tensions) जिम्मेदार हैं। आइए विस्तार से समझते हैं कि आखिर बाजार में इस गिरावट की 3 सबसे बड़ी वजहें क्या हैं:

विज्ञापन

क्‍यों ग‍िर रहा है आज शेयर बाजार

ट्रंप की ईरान को नर्क दिखाने की धमकी
बाजार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ताजा बयान है। ट्रंप ने ईरान को डेडलाइन देते हुए चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को दोबारा नहीं खोला, तो उसे नर्क (Hell) का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि युद्ध शुरू होने के बाद से पिछले 5 हफ्तों से यह समुद्री रास्ता लगभग बंद है। ट्रंप की इस आक्रामक भाषा ने निवेशकों को डरा दिया है कि युद्ध अब और भीषण रूप ले सकता है।

विज्ञापन

कच्चे तेल (Crude Oil) में लगी आग
युद्ध और समुद्री रास्ते बंद होने की खबरों के बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमतें उछलकर $110 प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। भारत अपनी तेल जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए कच्चे तेल का महंगा होना भारतीय अर्थव्यवस्था और कॉर्पोरेट मार्जिन के लिए बड़ा खतरा है।

विज्ञापन

होर्मुज का बंद होना: ग्लोबल सप्लाई चेन पर संकट
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया की ऊर्जा सप्लाई की लाइफलाइन है। दुनिया का लगभग 20% (पांचवां हिस्सा) तेल और प्राकृतिक गैस इसी रास्ते से गुजरता है। इसके बंद रहने का मतलब है क‍ि पूरी दुनिया में ऊर्जा का संकट और बढ़ती महंगाई। शेयर बाजार इसी सप्लाई शॉक की आशंका से नीचे गिर रहा है।

बाजार का ताजा हाल (सुबह 10:05 बजे):
Sensex: 72,815.87 ( 503.68 अंक नीचे)
Nifty: 22,610.25 ( 102.85 अंक नीचे)

विज्ञापन

निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?
बाजार में अभी जबरदस्त अनिश्चितता का माहौल है। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह है क‍ि जल्दबाजी में बिकवाली न करें। अगर आपका पोर्टफोलियो अच्छी क्वालिटी के शेयरों का है, तो पैनिक में न आएं। बाजार में गिरावट खरीदारी का मौका भी हो सकती है, लेकिन अभी बॉटम (निचला स्तर) का पता नहीं है, इसलिए थोड़ा इंतजार करें। जानकारों का मानना है क‍ि न‍िवेशकों को बुधवार को आने वाले RBI के रेपो रेट फैसले और ट्रंप के अगले कदम पर नजर रखना चाह‍िए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ