Gold Silver Price: सोने चांदी के दाम में ग‍िरावट जारी, जानें आज क‍ितना सस्‍ता हो गया सोना-चांदी

Gold Silver Rate Today: आज 2 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला और भी गहरा गया है. कल के बजट और वैश्विक संकेतों के बाद बाजार में एक तरह की बिकवाली की सुनामी देखी जा रही है.

gold rate today (13)

सोने और चांदी के भाव में ग‍िरावट जारी है

विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: अगर आपके घर में शादी है और सोनं चांदी के गहनों की खरीदारी बाकी है तो आप आज ही खरीदारी कर लें. क्‍योंक‍ि सोने और चांदी के दाम में भयंकर ग‍िरावट देखी जा रही है. कल बजट डे के बाद आज सोवार को भी सोने और चांदी के दाम में आज एक बार फ‍िर ग‍िरावट देखी जा रही है. MCX पर आज सुब 10:35 बजे सोने के भाव में 2,289 रुपये यानी 1.55 फीसदी की कटौती देखी जा रही है. इस फ्रेश ग‍िरावट के बाद 24 कैरट सोने का दाम 145,464 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

Budget 2026 : सस्‍ता हो जाएगा अब विदेशी सामान! झोला भर ले आएं सोने के गहने और इलेक्‍ट्रॉन‍िक्‍स

विज्ञापन

वहीं चांदी के भाव में कल से ही भारी कमी देखी जा रही है. आज सोमवार को चांदी के भाव में 18,355 रुपये यानी 6.91% की कमी आई है. इस ग‍िरावट के बाद चांदी की कीमत 247,297 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर पहुंच गई है. बता दें क‍ि दो द‍िन पहले चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम के स्‍तर पर पहुंच गई थी. आइये आपको बताते हैं क‍ि सोने चांदी के भाव में ग‍िरावट क्‍यों हो रही है:

क्‍यों ग‍िर रहा सोने चांदी का भाव

बजट का ‘एंटी-क्लाइमेक्स’ असर
निवेशकों को उम्मीद थी कि सरकार बजट में कस्टम ड्यूटी (Import Duty) घटाएगी. हालांकि ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन STT (सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स) और अन्य टैक्स नियमों में सख्ती की वजह से पूरे फाइनेंशियल मार्केट (शेयर और कमोडिटी) में डर का माहौल बना, जिससे निवेशकों ने अपना सोना-चांदी बेचना शुरू कर दिया.

विज्ञापन

भयंकर मुनाफावसूली
पिछले साल सोने ने 75% और चांदी ने 167% तक का रिटर्न दिया था. जब कीमतें इतनी ज्यादा बढ़ जाती हैं, तो निवेशक डर जाते हैं कि कहीं अचानक रेट गिर न जाएं. इसी डर में बड़े फंड्स और ट्रेडर्स ने अपनी भारी होल्डिंग बेचनी शुरू कर दी है, जिसे ‘लॉन्ग लिक्विडेशन’ कहते हैं.

विज्ञापन

मजबूत डॉलर और केविन वार्श का डर
अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा केविन वार्श को फेडरल रिजर्व का प्रमुख नामित करने की चर्चा से डॉलर इंडेक्स बहुत मजबूत हो गया है. वार्श को ‘हॉक’ (ब्याज दरें बढ़ाने का समर्थक) माना जाता है. मजबूत डॉलर का मतलब है कि सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत कम होगी.

तकनीकी ‘क्रैश’ (Technical Factors)
सोने-चांदी के चार्ट पर ‘ओवरबॉट’ (जरूरत से ज्यादा खरीदारी) के संकेत दिख रहे थे. चांदी में आज सुबह ही एमसीएक्स (MCX) पर 17,000 से 19,000 की और गिरावट आई है, जिससे यह कई हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गई है.

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ