Share Market Update: शेयर बाजार में 3 दिनों की तेजी के बाद लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी 1% लुढ़के; जानें गिरावट की बड़ी वजहें

सेंसेक्स और निफ्टी 1% तक ग‍िरकर आज खुले हैं । कच्चा तेल $110 के पार पहुंचता द‍िख रहा है और विदेशी निवेशकों की ₹8,000 करोड़ की बिकवाली ने खेल बिगाड़ द‍िया है। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।

share market today (2)
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से शेयर बाजार में जो हरियाली दिख रही थी, आज उस पर ग्रहण लग गया है। मंगलवार सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में 1% तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी जो कल 23,000 के जादुई आंकड़े के करीब पहुंच गया था, आज दबाव में नजर आ रहा है। सिर्फ बड़े शेयर ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1-1% नीचे ट्रेड कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि बाजार में चौतरफा बिकवाली हो रही है।

बाजार का ताजा हाल (Open Market):

सेंसेक्स (Sensex): 1.05% गिरकर 73,326.61 पर खुला।
निफ्टी (Nifty): 0.9% की गिरावट के साथ 22,771.75 के स्तर पर आ गया।

Advertisment

क्यों आई बाजार में यह अचानक गिरावट?
बाजार के जानकारों का मानना है कि इस गिरावट के पीछे 3 मुख्य कारण हैं:

कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आग
मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई ताजा धमकी के बाद कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल बाहर से खरीदता है, इसलिए तेल महंगा होने का मतलब है—देश में महंगाई बढ़ना और अर्थव्यवस्था पर दबाव।

विदेशी निवेशकों (FII) की भारी बिकवाली
विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) भारतीय बाजार से लगातार अपना पैसा निकाल रहे हैं। अकेले 6 अप्रैल को विदेशी निवेशकों ने ₹8,167 करोड़ के शेयर बेच डाले। हालांकि घरेलू निवेशक (DII) खरीदारी करके बाजार को संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन विदेशी पैसों की निकासी भारी पड़ रही है।

विज्ञापन

ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में धुआं
आज सबसे ज्यादा मार उन सेक्टरों पर पड़ी है जो तेल की कीमतों और ब्याज दरों से सीधे प्रभावित होते हैं।

निफ्टी ऑटो (Nifty Auto): करीब 1.5% टूटा।
बैंकिंग और FMCG: इन इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की गिरावट देखी गई।

विज्ञापन

IT सेक्टर ने दिखाया थोड़ा दम
भले ही पूरा बाजार लाल निशान में है, लेकिन आईटी (IT) शेयरों ने थोड़ी हिम्मत दिखाई है। निफ्टी आईटी इंडेक्स केवल 0.6% ही नीचे गिरा, जो बाकी सेक्टरों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ