क्रूड ऑयल महंगा, दो कंपनियों ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कहां मिल रहा है सस्ता तेल

Crude Oil price Hike: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान, अमेरिका इजरायल की जंग के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तगड़ी बढ़ोतरी का असर भारत पर भी दिखने लगा है. कच्चे तेल की कीमत 112 डॉलर के ऊपर पहुंचने से भारत में दो कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए, बाकी जगह पुराने रेट हैं.

Petrol-Diesel

Petrol-Diesel Price: जंग के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते भारत में दो तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. हालांकि सरकारी कंपनियों ने पुराने दाम बरकरार रखे हैं. आमतौर पर 70 से 74 डॉलर के आसपास रहने वाले कच्चे तेल की कीमत 112 डॉलर के ऊपर पहुंच गई, ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ पर ईरान की ओर से लगाई गई पाबंदियों के कारण ही ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं. मौजूदा समय में कच्चे तेल की कीमतें ग्लोबल मार्केट में 112 डॉलर प्रति बैरल को छू गई हैं. क्रूड ऑयल की कीमतों में 11.41% उछाल देखा गया है. ब्रेंट क्रूड ऑयल भी प्रति बैरल 109 डॉलर बिक रहा है.

विज्ञापन

कच्चे तेल की कीमतें क्यों छू रही आसमान?

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने की वजह से देखने को मिल रहा है. अमेरिका के साथ तल्खियों के चलते ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पाबंदियां लगा रखी हैं, इस वजह से तेल के जहाज होर्मुज के मुहाने पर अटके होने की वजह से आयात-निर्यात प्रभावित है. कीमतों में तेजी आने की यही मुख्य वजह है. वहीं तेल के सबसे बड़े उत्पादक मिडिल ईस्ट के देश खुद जंग की उलझे हैं. तेल रिफाइनरियां टार्गेट पर हैं. इसी वजह से कच्चा तेल इतना महंगा हो रहा है.

विज्ञापन

भारत की किन दो कंपनियों ने बढ़ाई कीमत

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए पहले नायरा रिफाइनरी ने पेट्रोल-डीजल महंगा किया, अब Shell India ने भी दाम बढ़ाए हैं. पेट्रोल 7.41 रुपये और डीजल 25 रुपये प्रति लीटर की दर से महंगा हुआ है. गौरतलब है कि देश में नायरा के पास 6600 पेट्रोल पंप हैं. हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं. सरकार एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर पहले ही उन्हें राहत दे चुकी है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL),हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ