Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन चढ़ा सोना, दिल्ली-मुंबई-कोलकाता से इंदौर तक ये रहा रेट
Edited By Pankaj Mishra
Edited By Pankaj Mishra
Gold Price Today: अगर आप भी सोना या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। आज सोना 57 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से तो चांदी 344 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी हुई है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (11 July 2023) मंगलवार को सोना (Gold Price Today) 57 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 58713 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 70 रुपये महंगा होकर 58656 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी आज तेजी देखी जा रही है। आज चांदी 344 रुपये प्रति किलो की दर से उछलकर 70975 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 881 रुपये महंगी होकर 70631 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 9 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 58,698 रुपये के स्तर पर है जबकि चांदी 150 रुपये प्रति किलो की दर से चढ़कर 71,515 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2933 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। गौरतलब है कि सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 61646 रुपये प्रति दस ग्राम 4 मई 2023 को बनाया था। वहीं चांदी 9005 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
इस तरह सोमवार आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 58713 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 58478 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 53781 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 44035 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 34347 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54600, 24ct Gold : Rs. 59560, Silver Price : Rs. 73400
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54450, 24ct Gold : Rs. 59410, Silver Price : Rs. 73400
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54450, 24ct Gold : Rs. 59410, Silver Price : Rs. 73400
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54820, 24ct Gold : Rs. 59800, Silver Price : Rs. 77100
हैदराबाद (Hyderabad)
22ct Gold : Rs. 54450, 24ct Gold : Rs. 59410, Silver Price : Rs. 77100
बंगलुरु (Bangalore)
22ct Gold : Rs. 54450, 24ct Gold : Rs. 59410, Silver Price : Rs. 72750
मंगलुरु (Mangalore)
22ct Gold : Rs. 54450, 24ct Gold : Rs. 59410, Silver Price : Rs. 72750
अहमदाबाद (Ahmedabad)
22ct Gold : Rs. 54500, 24ct Gold : Rs. 59460, Silver Price : Rs. 73400
सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 54500, 24ct Gold : Rs. 59460, Silver Price : Rs. 73400
पुणे (Pune)
22ct Gold : Rs. 54450, 24ct Gold : Rs. 59410, Silver Price : Rs. 73300
भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
22ct Gold : Rs. 54450, 24ct Gold : Rs. 59410, Silver Price : Rs. 77100
चंडीगढ़ (Chandigarh)
22ct Gold : Rs. 54600, 24ct Gold : Rs. 59560, Silver Price : Rs. 73400
भोपाल (Bhopal)
22ct Gold : Rs. 54500, 24ct Gold : Rs. 59460, Silver Price : Rs. 73400
इंदौर (Indor)
22ct Gold : Rs. 54500, 24ct Gold : Rs. 59460, Silver Price : Rs. 73400
जयपुर (Jaipur)
22ct Gold : Rs. 54600, 24ct Gold : Rs. 59560, Silver Price : Rs. 73400
पटना (Patna)
22ct Gold : Rs. 54500, 24ct Gold : Rs. 59460, Silver Price : Rs. 73400
लखनऊ (Lucknow)
22ct Gold : Rs. 54600, 24ct Gold : Rs. 59560, Silver Price : Rs. 73400
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: