Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट (Budget 2023) भाषण में कहा, ‘केंद्र सरकार हैदराबाद में स्थित भारतीय बाजरा अनुसंधान संस्थान (ICAR-IIMR) को सपोर्ट किया जाएगा। इसे वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के लिए सरकार सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के रुप में बनाएगी।’ वित्त मंत्री ने श्री अन्न का जिक्र किया। इसके बाद इस पर चर्चा शुरू हो गई है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘हम कई प्रकार के मोटे अनाज यानी श्री अन्न उगाते हैं। जैसे कि ज्वार, रागी, बाजरा, रामदाना और सांवा। इनके कई स्वास्थ्य लाभ हैं और सदियों से हमारे भोजन का एक अभिन्न अंग रहे हैं। अब, श्री अन्न पर रिसर्च के लिए भारत को एक वैश्विक केंद्र बनाने के लिए हैदराबाद में भारतीय बाजारा अनुसंधान संस्थान को उत्कृष्टता का केंद्र बनाया जाएगा।’
कभी गरीबों का अनाज कहलाते थे श्री अन्न
बाजरा को कभी गरीबों का अनाज कहा जाता था। इसमें पोषण तत्व बहुत होता है। इसलिए सरकार ने इसका नाम न्यूट्री अनाज कर दिया है। बाजारा आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन से भरपूर होता है। इसमें से सिर्फ 2 से 5 फीसदी वसा होता है।
बता दें कि राजेंद्रनगर, हैदराबाद में स्थित भारतीय बाजारा अनुसंधान संस्थान एक कृषि अनुसंधान संस्थान है जो मोटे अनाजों पर रिसर्च में लगा हुआ है। यह बाजरा में सुधार, उसकी पैदावार बढ़ाने को लेकर रिसर्च कर रहा है।
एक्सिलेंस सेंटर क्या है?
केंद्र सरकार का कहना है कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COI) एक ऐसा निकाय है जो एक विशिष्ट क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण, रिसर्च, व्यापारिक मदद मुहैया कराता है।
यूपी में ODOP से मिल रही श्री अन्न को पहचान
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार श्री अन्न यानी मोटे अनाजों को देश और विदेशों में पहचान दिलाने की कवायद पहले ही शुरू की है। ऐसे उत्पादों को योगी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट स्कीम में शामिल किया है। सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल इसका उदाहरण है।
यह भी पढ़ें: Union Budget 2023 में DigiLocker को मिला बढ़ावा! जानिए कैसे दस्तावेजों के लिए आएगा काम
संबंधित खबरें
किसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
3 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
18 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
19 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
20 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
22 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
23 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
1 day agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
1 day agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
1 day agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines