हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Tata Nexon Facelift: नए लुक के साथ टाटा नेक्सन कार हुई लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

विज्ञापन

Tata Nexon Facelift: टाटा कंपनी ने नेक्सन सीरीज को आगे बढ़ाते हुए इसे अलग- अलग वेरिएंट्स में पेश किए हैं। इस कार को खरीदने के लिए लोग कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। इसकी लॉन्चिंग होने के पहले से ही प्री- बुकिंग चल रही थी। कई कार लवर्स ऐसे भी थे जो बिना फीचर्स जानें ही इसे तेजी से बुक कर रहे थे। अगर आप भी एक दमदार कार खरीदना चाहते हैं, तो ये आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर पहले ही बगैर फीचर जानें इसे बुक कर चुके हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं नई टाटा नेक्सन की कीमत और फीचर्स।

एक कार को करें दूसरी से चार्ज

Tata Nexon इलेक्ट्रिक में व्हीकल टू व्हीकल (V2V) फीचर का इस्तेमाल किया गया है। इस तकनीक की मदद से एक कार को दूसरी से चार्ज कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इससे आप प्रोजेक्टर और ड्रोन को भी जरूरत पड़ने पर चार्ज कर सकते हैं। इस तकनीक को V2L नाम दिया है। कार के अंदर नेटफ्लिक्स का मजा भी ले सकेंगे। इस तकनीक को लाने वाली टाटा पहली कंपनी बन गई है।

Tata Nexon की कीमत

टाटा ने भारतीय बाजार में नेक्सन के फेसलिफ्टेड वेरिएंट को पेश किया है। इसमें ICE और इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट वेरिएंट दोनों ही शामिल हैं। इससे पहले ICE नेक्सन को लॉन्च किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसकी कीमत की शुरूआत मात्र 8.1 लाख रुपये से होती है। वहीं दूसरी तरफ Tata Nexon Facelift की कीमत 14.74 लाख से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें: मिड साइज कार सेगमेंट में Maruti की यह नई कार करेगी धमाल, 15 की माइलेज और कीमत 6 लाख

Tata Nexon फीचर्स

टाटा नेक्सन फेसलिफ्टेड एक इलेक्ट्रिक कार है। ये कॉम्पैक्ट एसयूवी पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ भी उपलब्ध है। इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ही 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। अगर पेट्रोल इंजन वेरिएंट की बात करें तो इसमें 5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड मैनुअल के अलावा 7 स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है। इलेक्ट्रिक इंजन वेरिएंट में लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसकी स्पीड 120 से 150 Kmph तक है। इस कार की रेंज लगभग 465 km है।

इनसे होगा मुकाबला

टाटा की नई नेक्सन फेसलिफ्ट और फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक का मुकाबला भारतीय बाजार में मौजूद हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300 और मारुति सुजुकी ब्रेजा से होने वाली है। वहीं दूसरी तरफ इसके इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट वर्जन का मुकाबला करने के लिए महिंद्रा एक्सयूवी400 कार पहले से बाजार में मोजूद है। अगर आप भी नई टाटा नेक्सन खरीदना चाहते हैं तो ये फायदे का सौदा हो सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें