जल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, 750cc से लेकर इलेक्ट्रिक तक लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल

Royal Enfield 2026-27 में अपनी बाइक रेंज को बड़ा करने की तैयारी में है. कंपनी 750cc की पावरफुल बाइक्स से लेकर इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर तक कई नए मॉडल ला सकती है. जानिए इनमें क्या खास मिलेगा.

Royal Enfield upcoming bike

Royal Enfield जल्द ही अपनe नया बाइक लाइनअप लॉन्च करने वाला है. (Image- flyingflea.royalenfield)

रॉयल एनफील्ड के बाइक लवर्स के लिए आने वाला समय काफी दिलचस्प रहने वाला है. कंपनी अपनी बाइक की रेंज को और बड़ा करने की तैयारी में है. 2026-27 के दौरान रॉयल एनफील्ड की कई नई बाइक बाजार में देखने को मिल सकती है. इनमें 750सीसी इंजन वाली पावरफुल बाइक्स से लेकर इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर तक शामिल है. Himalayan 750, Continental GT 750 और Interceptor 750 जैसी बाइक्स के साथ कंपनी Scram 450 और Flying Flea S6 को भी लाने की तैयारी में है.

विज्ञापन

Royal Enfield की अपकमिंग बाइक्स

Himalayan 750

Royal Enfield Himalayan 750 कंपनी की नई फ्लैगशिप एडवेंचर टूरिंग बाइक हो सकती है. इसमें मौजूदा 650सीसी इंजन पर बेस्ड नया 750सीसी पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की उम्मीद है. ये इंजन करीब 55bhp की पावर और 60nm तक का टॉर्क दे सकता है. बाइक में 19 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर व्हील मिल सकता है.लंबी दूरी की राइड को आसान बनाने के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर भी दिए जाने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Continental GT 750

Continental GT 750 उन लोगों को पसंद आ सकती है, जिन्हें स्पोर्टी कैफे रेसर डिजाइन के साथ दमदार इंजन चाहिए. इसे मौजूदा Continental GT 650 से ऊपर पोजिशन किया जा सकता है. बाइक में 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की संभावना है, जो करीब 55 bhp की पावर और 60-65 Nm का टॉर्क दे सकता है. इसमें क्लिप-ऑन हैंडलबार, स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, ड्यूल एग्जॉस्ट और छह-स्पीड गियरबॉक्स मिल सकता है. इसकी लॉन्चिंग 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है.

Interceptor 750 

Royal Enfield Interceptor 750 को Continental GT 750 के रोडस्टर विकल्प के तौर पर लाया जा सकता है. इसमें आरामदायक राइडिंग पोजिशन के साथ क्लासिक डिजाइन देखने को मिल सकता है. बाइक में नया 750cc इंजन, ड्यूल फ्रंट डिस्क ब्रेक और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर मिलने की उम्मीद है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच की कलर TFT स्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं.

विज्ञापन

Scram 450 

Royal Enfield Scram 450 को कंपनी Himalayan 450 और Guerrilla 450 के बीच पोजिशन कर सकती है. इसमें 452cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलने की संभावना है. यह इंजन करीब 40 bhp की पावर और 40 Nm का टॉर्क दे सकता है. बाइक का डिजाइन स्क्रैम्बलर स्टाइल का हो सकता है. इसमें ड्यूल-पर्पज टायर और USD फ्रंट फोर्क्स मिलने की उम्मीद है. इसकी लॉन्चिंग 2027 की शुरुआत में होने की संभावना है.

Flying Flea S6

Royal Enfield Flying Flea S6 कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर बाइक हो सकती है. इसमें हल्का एल्युमीनियम फ्रेम, वायर-स्पोक व्हील्स और ऑफ रोडिंग के हिसाब से डिजाइन मिलने की उम्मीद है. फीचर्स की बात करें तो इसमें टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले, छह राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और रीजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसे 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में पेश किए जाने की उम्मीद है.

विज्ञापन

2026-27 में बढ़ेगा Royal Enfield का पोर्टफोलियो

कुल मिलाकर Royal Enfield आने वाले समय में अलग-अलग तरह की मोटरसाइकिलों पर फोकस करती नजर आ सकती है. 750cc की पावरफुल बाइक्स से लेकर 450cc सेगमेंट और इलेक्ट्रिक मॉडल तक, कंपनी की नई रेंज में कई विकल्प देखने को मिलेंगे. हालांकि, इन बाइक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी सामने आई जानकारियां संभावित हैं. कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद तस्वीर और साफ होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ