मिड साइज कार सेगमेंट में Maruti की यह नई कार करेगी धमाल, 15 की माइलेज और कीमत 6 लाख ..
Edited By Amit Kasana

Maruti XL5
Edited By Amit Kasana

Maruti XL5
Maruti XL5: मारुति सुजुकी स्मॉल, मिड साइज और एसयूवी में कई गाड़ियों को ऑफर करता है। अब यह सब कॉम्पैक्ट एसयूवी और फ्री स्टाइल कार सेगमेंट में भी सेंध लगाने को तैयार है। यह कारें 10 लाख से कम कीमत की होती हैं। बड़े टायर और ऊंची हाइट के साथ यह फीचर्स और लुक्स में किसी बिग साइज एसयूवी को टक्कर देती हैं।
इंडियन कार मार्केट में इन दिनों कॉम्पैक्ट फैमिली कारों की काफी डिमांड है इसी गैप को फील करने के लिए मारुति अपनी नई कार XL5 को लेकर आने वाली है। खास बात यह है कि यह दावा किया जा रहा है कि यह कार सड़क पर करीब 15 kmpl की माइलेज देगी। यही नहीं अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये एक्स शोरूम से 6.5 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।

Maruti XL5
Maruti XL5 में जानदार 998 cc का पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसका सीएनजी वर्जन भी लॉन्च हो सकता है। यह कार मैनुअल ट्रांसमिशन में होगी। जानकारी के अनुसार इस कार में अट्रैक्टिव फ्रंट ग्रिल, बंपर और शॉर्प डिजाइन की लाइटें होंगी। यह सभी एलईडी लाइटें होंगी। अनुमान है कि यह कार साल 2025 में भारत में पेश होगी।
Maruti Suzuki XL5 में कंपनी बड़े 15-इंच के अलॉय व्हील ऑफर कर सकती है। रात को अधिक रोशनी देने के लिए इसमें प्रोजेक्टर हेडलाइट मिलेंगे। इस धांसू लुक्स वाली कार में LED डीआरएल और LED टेल लाइट दिया जाएगा। मारुति की इस कार में 83 PS की पावर मिलेगी और 113 Nm का टॉर्क मिलेगा।
Maruti Suzuki XL5 का इंटीरियर प्रीमियम लुक में डॉर्क कलर का होगा। इसमें लग्जरी फीचर्स ऑटोमेटिड क्लाइमेट कंट्रोल, स्टार्ट-स्टॉप बटन और खराब रास्तों पर आरामदायक सफर के लिए हैवी सस्पेंशन दिया जाएगा।
इस कार में 1.2-लीटर का इंजन मिलेगा।
Maruti Suzuki XL5 कंपनी की Maruti Ignis से एक कदम आगे होगी और यह कार Hyundai Grand i10 Nios को टक्कर देगी। कंपनी की यह Freestyle Car होगी। कार में 5-गियरबॉक्स मिलेगा। Maruti Suzuki XL5 में मोनोटोन और डुअल टोन दोनों कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। इस कार सेफ्टी के लिए एयरबैग और एबीएस जैसे फीचर्स मिलेंगे। एबीएस से चारों पहियों को सड़क हादसे या फिर फिसलने के दौरान कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: