MS Dhoni and Hardik Pandya/ Image Source: ANI

IPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे

IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में बड़ा बदलाव कर सकती है. 10 खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो सकता है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

IPL 2027: आईपीएल 2027 को लेकर फ्रेंचाइजियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. आईपीएल 2027 से पहले मिनी ऑक्शन भी होगा. लेकिन इससे पहले सभी टीमों को अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची देनी होगी. सीएसके एमएस धोनी को रिलीज कर सकती है. एमएस धोनी खुद अपनी उम्र को देखते हुए ये फैसला ले सकते हैं. इसके अलावा लिस्ट में दूसरा नाम हार्दिक पांड्या का है. उन्हें मुंबई इंडियंस रिलीज कर सकती है. हार्दिक ने तीन सीजन मुंबई की कमान संभाली लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर सके और तीनों ही सीजन में मुंबई का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. दिल्ली कैपिटल्स तेज गेंदबाज काइल जैमिंसन को रिलीज कर सकती है.

विज्ञापन

साल 2023 का खिताब अपने नाम करने वाली गुजरात टाइटंस शाहरुख खान का साथ छोड़ सकती है. केकेआर मनीष पांडे को रिलीज कर सकती है. लखनऊ सुपर जायंट्स मयंक यादव को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. वह ज्यादातर चोटिल रहते हैं. पंजाब किंग्स युजवेंद्र चहल को रिलीज कर सकती है. रवि बिश्नोई का पत्ता राजस्थान रॉयल्स से कट सकता है. आरसीबी तेज गेंदबाज यश दयाल को बाहर कर सकती है. दयाल ने पिछला सीजन टीम के लिए नहीं खेला था. इसके अलावा लियाम लिविंगस्टोन को एसआरएच बाहर कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ