CM धामी के हस्तक्षेप से खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली तो हैं नहीं'
Daler Mehndi Controversy: मंत्री सुबोध उनियाल और दलेर मेहंदी के बीच हुई कथित तीखी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद यह मामला विवाविद हो गाय और बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने दलेर मेहंदी के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई.
वीडियो में मंत्री सुबोध उनियाल को सिंगर पर नाराजगी जाहिर करते देखा गया. (Photo: Insta/ANI)
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के बीच हुए विवाद पर अब विराम लग गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप के बाद दलेर मेहंदी के भाई और सिंगर मीका सिंह ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में अपनी तरफ से मतभेद खत्म करने की बात कही. हालांकि, उन्होंने मंत्री सुबोध उनियाल से दलेर मेहंदी से माफी मांगने की अपील भी की है. मीका सिंह का कहना है कि विवाद के दौरान दलेर मेहंदी पर शराब पीने का आरोप लगाए जाने से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है. इस वजह से सुबोध उनियाल को माफी मांगनी चाहिए.
विज्ञापन
दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल और दलेर मेहंदी के बीच हुई कथित तीखी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद यह मामला विवाविद हो गाय और बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने दलेर मेहंदी के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई. वीडियो में मंत्री सुबोध उनियाल को सिंगर पर नाराजगी जाहिर करते देखा गया.
विज्ञापन
CM धामी ने मीका सिंह और दलेर मेहंदी से की बात
सिंगर मीका सिंह ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे स्पेशली इस मामले पर फोन पर बात की. इसके अलावा उन्होंने दलेर मेहंदी से भी इस मामले पर बात की थी. मीका ने सीएम धामी की तारीफ करते हुए उन्हें डाउन-टू-अर्थ और अच्छा इंसान बताया. उन्होंने कहा कि सीएम धामी ने गर्मजोशी और शालीनता के साथ बातचीत की, जिसके बाद अब इस मामले को समाप्त करने का समय आ गया है.
#WATCH | Mumbai: On a viral video of Uttarakhand Minister Subodh Uniyal losing his cool at singer Daler Mehndi at an event, Daler’s brother, singer Mika Singh, says, "I have already spoken about this matter. It is time to put an end to it, especially since I received a special… pic.twitter.com/97frkagBJb
मीका ने कहा कि वह इस विवाद को लंबा नहीं खींचना चाहते. हालांकि, उन्होंने मंत्री सुबोध उनियाल से दलेर मेहंदी को फोन कर माफी मांगने की अपील की. उनके मुताबिक, दलेर मेहंदी को शराबी बताने से लोगों के बीच उनकी छवि प्रभावित हुई है. मीका ने कहा कि इस तरह के आरोपों का असर सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहता, बल्कि दुनियाभर में उनके फैंस के बीच भी गलत संदेश जा सकता है.
‘हमारा कोई निजी झगड़ा नहीं’
मीका सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि उनका किसी से व्यक्तिगत बैर नहीं है. उन्होंने कहा, ‘हम कोई गुंडे-मवाली तो हैं नहीं कि मुकदमेबाजी करने निकल पड़ें.’ मीका के मुताबिक, विवाद में जो हुआ वह गलत था, लेकिन उनका उद्देश्य किसी के साथ दुश्मनी करना नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि दलेर मेहंदी ने इस पूरे मामले में चुप रहना बेहतर समझा और उनके संयम को लोगों का भी समर्थन मिला.