हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मारुति के बाद अब हुंडई का ऐलान 1 जनवरी 2024 से महंगी होंगी कंपनी की कारें

Hyundai cars: 31 दिसंबर 2023 तक कंपनी की Kona EV पर 3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट और Grand i10 Nios पर 48000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
file photo

Hyundai cars price hike:  साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई ने गुरुवार को 1 जनवरी 2024 से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है। इससे पहले बीते हफ्ते मारुति सुजुकी भी जनवरी 2024 से अपनी कारों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। यहां बता दें कि दोनों की कंपनियां 31 दिसंबर 2023 तक अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इन दोनों के अलावा पहले ही टाटा, ऑडी, महिंद्रा जैसी कार निर्माता कंपनियां  1 जनवरी 2024 से अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषाणा कर चुकी हैं।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Hyundai aura 

ईयर एंड का डिस्काउंट कोई छलावा तो नहीं

कई बार लोगों के मन में यह सवाल रहते हैं कि क्या हमें दिसंबर में कार लेनी चाहिए? क्या ईयर एंड में कंपनियों द्वारा दिए जा रहे डिस्काउंट ऑफर कोई छलावा तो नहीं? इस पर साउथ दिल्ली में एक नामी कार कंपनी के शोरूम में कार्यरत मनोज पांडे कहते हैं कि तो कई बार कार निर्माता कंपनियां अपने बचे स्टोक को क्लीयर करने और अपनी बिक्री बढ़ाने के मकसद से कई तरह के डिस्काउंट देती है। हमें कार लेते हुए उसके मेक डेट का जरूर पता कर लेना चाहिए। वैसे कार स्थानीय परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन के बाद से ही तय नियमों के अनुसार मान्य होती है।

विज्ञापन

डिस्काउंट 31 दिसंबर 2023 तक

आपको बता दें कि हुंडई अपनी ईवी कार Kona EV पर 3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा Grand i10 Nios पर 48000 डिस्काउंट, Aura पर 33000, Hyundai i20 और i20 N-Line पर 50000, पुरानी i20 का DCT वेरिएंट पर 40000 रुपये और Sportz MT पर 35000 रुपये का तक डिस्काउंट मिल रहा है। इस छूट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। यह डिस्काउंट 31 दिसंबर 2023 तक चलेगा। बाजार में हुंडई की सीएनजी Aura की काफी डिमांड है। यह कार 1197 cc इंजन के साथ आती है। इसमें 1197 cc इंजन के साथ आठ इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola