Buy car in december or january details in hindi: कार हर घर की जरूरत बन गई है। कुछ लोगों के लिए यह स्टेटस सिंबल है तो कुछ के लिए रोजमर्रा की जरूरत। दिसंबर 2023 चल रहा है, ऐसे में कई कार निर्माता कंपनियां अपने अलग-अलग कार मॉडल पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं, कुछ ने तो जनवरी 2024 से अपनी गाड़ियों के दामों में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। अब यहां सवाल यह उठता है कि कार कब खरीदें? हमारे लिए दिसंबर में कार को खरीदना सही है या फिर जनवरी में कार लेना फायदेमंद होगा। आइए इस खबर में आपके इन सब सवालों के जवाब खोजने की कोशिश करते है।
नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें कार दिसंबर में खरीदें या जनवरी में
इसलिए है कार खरीदना फायदेमंद
साउथ दिल्ली में एक नामी कार कंपनी के शोरूम में काम करने वाले सेल्स मैनेजर अभय सिंह के मुताबिक दिसंबर में कंपनी लोगों के लिए कैश, एक्सचेंज और अन्य डिस्काउंट देती है। इसके अलावा डीलर भी अपनी तरफ से कई गिफ्ट ऑफर करते हैं। ईयर एंड में कार एसेसरीज पर भी डिस्काउंट मिलता है। जिससे कार खरीदना फायदेमंद है। यहां आपको बता दें कि Mahindra XUV400 EV पर 4.2 लाख रुपये का डिस्कांउट और हुंडई की कोना ईवी पर तीन लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और रेनॉल्ट समेत अन्य कार कंपनियां अपनी कारों पर 30000 से 50000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट 31 दिसंबर 2023 तक मान्य है।
डिस्काउंट के पीछे के हथकंडे
जानकारी के अनुसार दिसंबर में मिलने वाले डिस्काउंट ईयर एंड में कंपनियों के अपने सेल टारगेट पूरा करने के हथकंडे होते हैं। इसके अलावा अपने बचे स्टॉक को खत्म करना भी इसके पीछे एक कारण होता है। एक्सपर्ट के अनुसार दिसंबर में कंपनियां अपने ऐसे मॉडल पर भारी डिस्काउंट देती है जिसके बीते माह में सेल के आंकड़े कम होते हैं या फिर वह कम पॉपुलर होते हैं। इस सब के अलावा सेल या डिस्काउंट की चकाचौंध के बीच कई बार लोग बिना जरूरत के भी अपनी पुरानी कार एक्सचेंज या नई कार खरीद लेते हैं।
नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें कार दिसंबर में खरीदें या जनवरी में
नया अपडेट वर्जन लेना है तो करें इंतजार
दिसंबर में कार खरीदना जनवरी के मुकाबले पुराने मॉडल को खरीदना है। जिससे कार की रीसेल वैल्यू पर असर पड़ता है। वहीं, जनवरी या नए साल में कार कंपनियां अपने नए मॉडलों को लॉन्च करती है, इसलिए यह आपको तय करना है कि आपको अपने लिए कार का कौन सा मॉडल चाहिए। जैसे जनवरी 2024 में हुंडई अपनी क्रेटा का नया अपडेट वर्जन और किआ मोटर्स अपनी सोनेट के नए वर्जन को लेकर आने वाली है।
संबंधित खबरें
बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
1 hr agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
4 hrs agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
5 hrs agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
23 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
1 day agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines