हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shukra Gochar: शुक्र बनाएंगे इन 3 राशियों को मालामाल, दोहरा नक्षत्र गोचर रहेगा लाभकारी!

Shukra Gochar: दिसंबर में वैभव दाता शुक्र ग्रह दो बार नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र के डबल नक्षत्र गोचर से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है और वे मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं और इनके जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आने की प्रबल संभावना है?

विज्ञापन

Shukra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में जिन 3 ग्रहों को सबसे शुभ माना गया है, उनमें शुभता के दृष्टि से शुक्र ग्रह दूसरे नंबर पर हैं। वैदिक ज्योतिष में वे धन, वैभव और ऐश्वर्य के दाता माने गए हैं। इसलिए कुंडली में शुक्र ग्रह का दोष रहित होना जरूरी माना गया है। कहते हैं, जिनकी कुंडली में शुक्रदेव अच्छी स्थति में होते हैं, वैसे व्यक्ति राजाओं की जैसी जिंदगी जीते हैं। सभी 9 ग्रहों की तरह वे भी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर असर पड़ता है। शुक्र ग्रह दिसंबर 2024 में दो बार नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदलेंगे।

दिसंबर कब-कब है शुक्र नक्षत्र गोचर?

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, बुधवार 11 दिसंबर, 2024 की सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर शुक्र ग्रह श्रवण में प्रवेश करेंगे। वही, इसी महीने में रविवार 22 दिसंबर, 2024 की रात में 10 बजकर 25 मिनट पर वैभव दाता शुक्र श्रवण से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों में होते हैं राजसी गुण, भगवान सूर्य होते हैं मेहरबान!

विज्ञापन

शुक्र के दोहरे नक्षत्र गोचर का राशियों पर असर

प्रेम, धन और सुख के दाता ग्रह शुक्र के दिसंबर मे डबल नक्षत्र गोचर का प्रभाव राशियों पर काफी सकारात्मक रहने वाला है। विशेष रूप से, 3 राशियां इस दौरान बेहद भाग्यशाली सिद्ध होंगी। आइए जानते हैं, शुक्र के दोहरे नक्षत्र गोचर का इन 3 राशियों के जातकों पर क्या-क्या पॉजिटिव असर प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावनाएं हैं:

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक शुक्र के दोहरे नक्षत्र गोचर के असर से बेहद शांत और संतुलित रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। वर्तमान नौकरी में स्थिरता रहेगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप धन कमाने के प्रयास में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामले सुलझेंगे। कारोबारियों को व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आप जहां हाथ लगाएंगे, वहीं से धन बरसेगा। सेल्स में बढ़ोतरी होने से जबरदस्त और मुनाफा बढ़ेगा। व्यापारिक मीटिंग्स सफल रहेंगी।

विज्ञापन

छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। अचानक बड़ी राशि की कोई लॉटरी लग सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। मैरिड लाइफ में एक-दूसरे को टाइम दे पाएंगे, इससे फ्रेशनेस फील करेंगे। लव लाइफ में रोमांस अपने हाइट पर होगा। किसी रोग से छुटकारा मिलन से मन खुश रहेगा।

तुला राशि

शुक्र के दोहरे नक्षत्र परिवर्तन के शुभ असर से तुला राशि के जातकों के स्वभाव और मानसिक स्थिति में जबरदस्त सकरात्मकता आएगी। आपके आकर्षण और लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वर्तमान नौकरी में आपके काम को मान्यता मिलेगी। तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। धन का प्रवाह तेज होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने निवेश से अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। व्यापार में नए साझेदारी के अवसर मिलने से व्यापार में विस्तार होगा। नई योजनाओं पर काम करने से इतना मुनाफा बढ़ेगा कि संभालना मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन

इनकम के मामले में आपकी चांदी ही चांदी होगी। प्राइवेट जॉब से जुड़े जातकों को अच्छा-खासा बोनस मिल सकता है। सेल्स के जुड़े लोग बढ़िया इन्सेनटिव पाएंगे। निवेश से भी अच्छा लाभ होगा। जो काम अधूरे पड़े थे, वे पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आपसी विश्वास बढ़ने से तनाव से मुक्ति मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का डबल नक्षत्र गोचर काफी पॉजिटिव सिद्ध हो सकता है। इस गोचर के दौरान आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपकी सकारात्मकता और रचनात्मकता में वृद्धि होगी। आप नए विचारों से भरपूर रहेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी और तनाव मुक्त रहेंगे। प्राइवेट जॉब में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वर्क प्लेस पर कलीग के साथ संबंध मधुर रहेंगे और बॉस से भी पूरा सहयोग मिलेगा। एक्स्ट्रा इनकम के नए स्रोत मिलने से जेब नोट से भरी रहेगी। निवेश से भी बेजोड़ अच्छा लाभ होगा। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। ग्राहकों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और व्यापार में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आपको स्कॉलरशिप मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिगड़े हुए काम बन जाएंगे और नए कार्यों की शुरुआत होगी। संपत्ति से संबंधित मामले सुलझेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारियां दूर हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Varaha Purana: टॉयलेट जाने के बाद नहाना क्यों जरूरी, क्या है पीछे का विज्ञान और धर्म? वराह पुराण से जानें चौंकाने वाले रहस्य

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola